मध्य प्रदेश

समर शेडयूल में इंदौर से वाराणसी के बीच होगी उड़ान शुरू

इंदौर ।   विंटर शेड्यूल में खाली हाथ रहे देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मार्च से लागू हो रहे समर शेडयूल में कुछ नई उड़ानें मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इंदौर से वाराणसी के लिए सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी। वाराणसी एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसके लिए इंडिगो से संपर्क किया है। देशभर के एयरपोर्ट पर मार्च माह के अंतिम सप्ताह से समर शेडयूल लागू होता है, जो अक्टूबर के अंत तक रहता है। अक्टूबर के अंत से विंटर शेडयूल लागू होता है,जो मार्च तक लागू रहता है। इस बार अक्टूबर से लागू हुए विंटर शेडयूल में इंदौर से कोई नई उड़ान शुरू नहीं हुई थी। लेकिन अब मार्च से उम्मीदे है। इंडिगो सूत्रों का कहना है कि वाराणसी एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से इंदौर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की मांग की गई है। अब हम इसके लिए तैयारी कर रहे है। सब ठीक रहा तो मार्च से यह उड़ान शुरू हो जाएगी। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि इंदौर से वाराणसी के बीच में उड़ान की काफी अधिक जरूरत है। महाकाल लोक बनने के बाद से दूसरे प्रदेशों से काफी संख्या में यात्री आ रहे है। इसके इंदौर आने पर दो ज्योतिलिंग के दर्शन हो जाते है। वहीं इंदौर से भी बड़ी संख्या में लोग वाराणसी दर्शन करने जाते है। ऐसे में यह उड़ान काफी उपयोगी साबित होगी। अभी इंदौर से वाराणसी जाने के लिए यात्रियों को दिल्ली, लखनऊ या प्रयागराज जाना होता है। वहां से वे लोग वाराणसी जाते है।

अन्य शहरों के लिए भी शुरू होगी उड़ान

इधर एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि इस बार मार्च से कोच्ची के लिए उड़ान होने की पूरी संभावना है, इसके अलावा वर्तमान में चल रही दिल्ली मुंबई उड़ानों की फ्रिक्वेंसी बढने की भी उम्मीद है। अभी इंदौर से हर दिन 70 उड़ानें चलती है, जबकि कोरोना के पहले यह संख्या 98 तक पहुंच गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come un diario o una vetrina personale, un blog dà spazio alle idee e alla voce di chi lo cura. Vale la pena approfondire questo tema. Scegliere colazioni che saziano poco Confronto tra abitudini quotidiane e dopo una notte sulla Quando il caffè si raffredda accanto al computer, spesso nasce l'idea di annotare quel piccolo momento. Un blog personale può trasformarlo in una storia semplice, sincera e tutta da rileggere.