Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर
गणतंत्र दिवस पर पूर्व विधायक सक्सेना फहराया तिरंगा, दी बधाई

सीहोर। जिले भर में गणतंत्र दिवस का पर्व गुरुवार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना के निवास पवनकुंज पर हर साल की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पर्व का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री सक्सेना ने ध्वजारोहण किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के दिन ही देश में संविधान लागू हुआ था। यह संविधान हरेक नागरिक को समानता प्रदान करता है। आगे बढ़ने के अवसर के साथ ही जहां हमें संविधान से अिधकार मिले हैं, तो हमारे कर्त्तव्य भी इसमें निहित है। संविधान में सभी जाति, धर्म, सम्प्रदाय के लोगों का ध्यान रखा गया है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान को आगे रखा है। सभी लोगों को साथ लेकर पार्टी आगे बढ़ी है। कांग्रेस पार्टी ने संविधान की मंशा के अनुरूप समाज की अंतिम पंक्ित में खड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने का हर संभव प्रयास किया है। हमें वर्तमान समय में संविधान को समझकर उस पर अमल करने की आवश्यकता है। इस दौरान पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ऊषा सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना, एवं पार्षदगण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।