Newsसीहोर

वरिष्ठ साहित्यकार रमेश गोहिया का निधन, नम आंखों से दी अंतिम बिदाई

सीहोर। वरिष्ठ साहित्यकार रमेश गोहिया का भोपाल के पालीवाल हॉस्पिटल में गत दिवस निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और विगत कुछ माह से अस्वथ्य थे। उनके निधन से नगर के साहित्य और पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त हो गया। अंतिम यात्रा निज निवास से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में शहर के साहित्यकार, पत्रकार और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। छावनी बड़ियाखेड़ी स्थित मुक्तिधाम में उनके पुत्र देवऋषि गोहिया और हिमालय गोहिया ने मुखाग्नि दी। तत्पश्चात शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्व. गोहिया की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
रमेश गोहिया प्रदेश के वरिष्ठ गीतकार, साहित्यिक संस्था सृजन साहित्य परिषद के अध्यक्ष, कलमकार साहित्य परिषद भोपाल के संस्थापक सदस्य थे। वह भोपाल विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में तात्कालिक विषय पर आयोजित काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेता रहे और स्व. जनार्दन शर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित थे। श्री गोहिया इंदौर से प्रकाशित साप्ताहिक लाल भारत के जिला संवाददाता भी रहे हैं। उन्होंने आकाशवाणी केंद्र भोपाल से अनेक दशकों तक काव्य पाठ किया। आप अभा कवि सम्मेलनों और काव्य गोष्ठियों के प्रमुख कवि, गीतकार के रूप में ख्याति प्राप्त थे। पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के अतंर्गत आने वाले बाल संप्रेक्षण गृह भोपाल से अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी थे। स्व. रमेश गोहिया वरिष्ठ पत्रकार रघुवरदयाल गोहिया, यूटीआई कल्याण (मुंबई) में मैनेजर (प्रबंधक) शैलेंद्र गोहिया के बड़े भाई, देव ऋषि गोहिया एवं पत्रकार हिमालय गोहिया के पिताजी थे। उनके निधन से साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। विधायक सुदेश राय, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व विधायक मदनलाल त्यागी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर, नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Znanci pogosto svetujejo hitre bližnjice do zdravega obroka, vendar te ne delujejo vedno. Koristno je podrobneje spoznati preverjene recepte. jeseni specite osliča s sojo Pozimi rebra pogosto postanejo suha Vonj iz pečice razkrije sočna Na prvi pogled se zdi priprava okusnega obroka zahtevna, vendar jo lahko poenostavite s svežimi sestavinami in nekaj preprostimi koraki.