खेल

IND vs SA: पूर्व चयनकर्ता प्रमुख ने बताया, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कितने अंतर से टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम आठवीं बार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गई है। लेकिन टीम इंडिया पिछली सात सीरीज में अबतक एक बार भी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज अपने नाम नहीं कर पाई है। हालांकि पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम को लगता है कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस बार दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का 'सुनहरा अवसर' है। सबा करीम ने साथ ही यह भी बताया कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम कितने अंतर से टेस्ट सीरीज जीतेगी।

पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख ने स्पोर्ट्स टाइगर के साथ बातचीत में कहा, 'दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हम या तो 2-0 से या फिर 2-1 (टेस्ट में) जीतेंगे। वनडे में हम वैसे भी काफी बेहतर हैं। यह बेहद मजबूत (बेंच स्ट्रेंथ) है और इसका सबूत उनके द्वारा ऑस्ट्रेलिया में दिखाया गया था। हम अपने नियमित खिलाड़ियों में से पांच या छह के बिना चौथा टेस्ट जीते थे। इससे पता चलता है कि भारत के पास कितनी ताकत है। मैं इस बार भी यही उम्मीद करता हूं और हमारे लिए एक सुनहरा अवसर है। साथ ही हमारे पास कुछ संभावित शानदार युवा भी हैं जो टीम में हैं।'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se naučit triky a tipy na zlepšení vašeho každodenního života? Navštivte náš web plný užitečných rad pro domácnost, kuchařství a zahradničení. Objevte nové recepty, kreativní nápady a zajímavé články, které vám pomohou vytvořit skvělý a pohodlný životní styl. S námi se dozvíte, jak efektivněji péčovat o zahradu a vytvořit z ní malý ráj rostlin a květin. Připojte se k naší komunitě a staňte se mistry v gastronomii i zahradničení! 5 účinných způsobů, jak zakrýt šedivé vlasy: Tipy od kosmetičky Miluješ své zvíře, ale tvoje láska ho 5 překvapivých důvodů, proč přidat Jak správně solit Zjistěte ty nejlepší triky pro domácnost, vylepšete své kuchařské dovednosti a získejte užitečné rady pro pěstování zeleniny ve vaší zahradě. Naše stránky nabízí spoustu užitečných článků a tipů, které vám pomohou usnadnit každodenní život a zlepšit vaše dovednosti. Přijďte a objevte svět lifestylových hacků, kulinářských rad a zahradnických triků!