Newsरेहटीसीहोर

भाजपा महिला मोर्चा ने किया लाडली लक्ष्मी हितग्राही सम्मेलन का आयोजन

रेहटी। भाजपा महिला मोर्चा मंडल सलकनपुर द्वारा नगर रेहटी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में लाडली लक्ष्मी हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग सूर्या चौहान, जिला भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद सुनीता हरिनारायण चौहान, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सावित्री चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष सावित्री चौहान के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सभी सदस्यों सहित अतिथियों ने सम्मेलन में उपस्थित लाडलियो और उनके अभिभावकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लाडली लक्ष्मी हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सूर्या चौहान ने कहा कि पहले बेटियों को अभिशाप माना जाता था, लेकिन आज बेटियां लाडली हो गई हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार एवम मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के लिए योजनाएं चलाकर उनके जन्म से लेकर पढ़ाई – लिखाई एवम उनकी शादियों की भी व्यवस्था कर दी है। अब बेटियां बोझ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब बेटियां पड़ लिखकर नाम कमा रही हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा सलकनपुर मंडल महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, blog e siti personali aiutano a organizzare idee e progetti. Il tema merita un'analisi più approfondita. Quel piccolo dettaglio sulle sette piante problematiche E se fosse il momento di raccontarti con più libertà? Un blog personale cresce insieme alla tua voce, senza fretta.