छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे रमेश सिन्हा, जस्टिस गोस्वामी 10 मार्च को होंगे सेवानिवृत्त…

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी 10 मार्च 2023 को रिटायर हो जाएंगे। उनके रिटायरमेंट के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यरत जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को अनुशंसा किया है। जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यरत हैं। उन्हें वहीं पर चीफ जस्टिस बनाए जाने का अनुशंसा किया गया है। प्रीतिंकर दिवाकर छतीसगढ़ हाईकोर्ट में वकालत करते हुए यही से जस्टिस बने थे। कुछ वर्ष पूर्व उनका तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया था।

राज्यपाल अनुसूईया उइके ने दिलाई थी शपथ
एक वर्ष पहले राज्यपाल अनुसूईया उइके ने न्यायमूर्ति अरूप गोस्वामी को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई थी। न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने अंग्रेजी में पद की शपथ ली। इसके साथ ही असम में जन्मे अरूप कुमार गोस्वामी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 14वें चीफ जस्टिस बन गए। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित हुआ था। अब जस्टिस रमेश कुमार सिन्हो नए चीफ जस्टिस होंगे।

पांच न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश 
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के लिए पांच न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है। इसमें छत्तीसगढ़, इलाहाबाद, कलकत्ता, गुजरात और मणिपुर हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के लिए सिफारिश की गई है।

जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर- इलाहाबाद हाईकोर्ट
जस्टिस टीएस शिवगणनम- कलकत्ता हाईकोर्ट
जस्टिस रमेश सिन्हा- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
जस्टिस सोनिया जी गोकानी- गुजरात हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर- मणिपुर हाईकोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Find nyttige tips og tricks til hverdagen, opskrifter på lækre retter og inspiration til din have på vores hjemmeside. Vi deler vores bedste råd til at gøre hverdagen lettere, lave mad der smager fantastisk, og dyrke en smuk have fyldt med friske grøntsager. Bliv inspireret og få masser af ny viden hos os! Erfarne grøntsagsgartnere afslører Hvad sker der, hvis du tisser i havet eller Barndomsminde: Opskrift på vintertomater med en Reducer svedlugt og pletter med et budgetvenligt produkt: Æbler med kulsyre: Courgetter vil fortsætte Vask af puder i vaskemaskinen: Rødbeder i Lækker som på De farlige konsekvenser Saftigt kød: en trick til møre Her finder du nyttige tips og tricks til at gøre din hverdag nemmere og sjovere. Lær at lave lækre retter, få inspiration til nye opskrifter og bliv klogere på havearbejde. Vi deler gode råd og idéer, der kan gøre en stor forskel i din hverdag. Kom og vær med!