आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

Sehore News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई

सीहोर। शनिवार को शहर के अटल चौक पर भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में एकात्मा मानवतावाद के प्रणेता भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठनकर्ता थे। वह अन्त्योदय और एकात्म मानववाद दर्शन के जनक रहे। उनके सिद्धांतों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन देश और समाज को दिया। उनसे प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज कार्य कर रहे हैं। उन्हीं के विचारों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। वैश्विक महामारी के समय में अंत्योदय की भावना को सामने रखा और अंतिम पायदान पर खड़े हर गरीब की चिंता की। आत्मनिर्भर भारत की शक्ति से देश में एकात्म मानव दर्शन को सिद्ध किया। पंडित दीनदयाल कुशल संगठनकर्ता थे। अन्त्योदय और एकात्म मानववाद के जनक रहे। उनके सिद्धांतों व सपनों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के नेताओं के अलावा अन्य क्षेत्रवासी शामिल थे। जिन्होंने पंडित दीनदयाल जी को पुष्प अर्पित कर याद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se tudi vi sprašujete, kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? S svežimi sestavinami ter nekaj domišljije lahko vsakdanjo kuhinjo obogatite brez zapletenih postopkov. To temo je vredno podrobneje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno nasitno solato Ko se jesenski dnevi skrajšajo, je vredno premišljeno izbrati tudi jedi: sezonske sestavine ponujajo preproste, hranljive in okusne kombinacije.