Newsसीहोर

Sehore News : रोमांचक फाइनल मैच में सीहोर की डीसीए ने लेक सिटी वारियर्स भोपाल को हराया

पंडित प्रदीप मिश्रा ने फाइनल मैच का कराया शुभारंभ, खिलाड़ियों से किया परिचय प्राप्त

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर खेली जा रही जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में अल्फा प्रोटीन राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्राफी के फाइनल मैच सीहोर डीसीए और लेक सिटी भोपाल के मध्य खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले में शहर के उभरते हुए स्पिन के जादूगर आकाश की शानदार गेंदबाजी चार ओवर में 20 रन देकर पांच विकेट प्राप्त कर लेक सिटी वारियर्स को 18 रन से हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फाइनल मैच का शुभारंभ भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने किया था, वहीं मैच के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण कलेक्टर प्रवीण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, अल्फा प्रोटीन के संचालक आशीष गोयल एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी ने वितरण किया।
रविवार मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसीए ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 146 रन बनाए थे। इसमें आयुष ने 23 गेंद पर 31 रन, अर्पित ने ने 24 गेंद पर 38 रन और राज डाबी ने 17 गेंद पर 24 रन की पारी खेली। वहीं लेक सिटी वारियर्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए सलमान ने तीन विकेट, प्राजंल पुरी-शहराब ने दो-दो विकेट के अलावा हर्ष समरद ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेक सिटी भोपाल की पूरी टीम मैच के अंतिम ओवर में आल आउट हो गई। इस मैच में भोपाल की ओर से क्रिस मल्हौत्रा ने 33 रन, सलमान ने 19 रन और अंबर हसन ने 29 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इधर सीहोर डीसीए की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए आकाश ने पांच विकेट, नयन राज ने चार ओवर में 31 रन देकर चार विकेट और रौनक ने एक विकेट हासिल किया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि विजेता टीम डीसीए को 41 हजार रुपए और उप विजेता टीम लेक सिटी भोपाल को 21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार और अल्फा प्रोटीन ट्राफी प्रदान की। इस मैच में मैन आफ द मैच सीहोर टीम के आकाश को उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत प्रदान किया। इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से वीरु वर्मा, सुरेन्द्र रल्हन, मनोज दीक्षित मामा, मदन कुशवाहा, इरफान हुसैन, नवनीत तोमर, अनिल राय, प्रदीप आहुजा, अतुल जैन, दिग्विजय सिंह, भरत गुप्ता, रुपन व्यास, साकेत झंवर, आदर्श राय, अक्षय दुबाने, आशीष शर्मा, नागेंद्र व्यास, कमलेश पारोचे, सचिन कीर, हेमंत केसरिया, संजय पटेल, महेन्द्र शर्मा बंटी विलय गौरव खरे, अमित कटारिया, रुपेश पारोचे, राकेश भेरवे, निखिल ठाकुर, राकेश धनगर, अतुल कुशवाहा, महेन्द्र शर्मा, सुरेश नाविक, अतुल त्रिवेदी, अमित शर्मा, प्रकेंश राय, सुनील जलोदिया आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, blog e siti personali aiutano a organizzare idee e progetti. Il tema merita un'analisi più approfondita. Quel piccolo dettaglio sulle sette piante problematiche E se fosse il momento di raccontarti con più libertà? Un blog personale cresce insieme alla tua voce, senza fretta.