मध्य प्रदेश

हिंदू परिवार पर धर्म बदलने का दबाव बनाने वाले तीन लोगों पर केस दर्ज

इंदौर  ।  इंदौर में हिंदू परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने वाले तीन लोगों के खिलाफ विजय नगर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात प्रकरण दर्ज किया। हिंदू परिवार का आरोप था कि पड़ोस में रहने वाला ईसाई परिवार छह साल से मतांतरण का दबाव बना रहा था। आरोपित की बात नहीं मानने पर उसने परिवार के मुखिया पर छेड़छाड़ की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी थी, जिससे सदमे में आकर गुरुवार देर रात दिव्यांग काजल निवासी सोलंकी नगर की मौत हुई थी। काजल की बहन खुशबू की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपित किसके इशारे पर हिंदू परिवार पर मतांतरण का दबाव बना रहा था। पुलिस के अनुसार, खुशबू पुत्री गोपाल यादव ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले दशरश टोनरे, पत्नी रेखा और बेटी रवीना उन्हें पूजा-पाठ करने से भी रोकते हैं। वे कहते थे कि ईसाई धर्म अपनाने पर नौकरी, पैसा, मकान, कार सभी सुविधाएं दिलवाएंगे। मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपित दशरथ टोनेरे, उसकी पत्नी रेखा टोनरे और बेटी रवीना टोनरे के खिलाफ मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

आरोपित ने भी बदल लिया था धर्म

दशरथ ने सात साल पहले परिवार सहित ईसाई धर्म अपना लिया था। उसने पास ही में रहने वाले एक परिवार का भी धर्म बदलवा दिया था। फरियादी का आरोप है कि दशरथ कुछ काम भी नहीं करता है, लेकिन उसके पास घर, गाड़ी आदि सभी आधुनिक सुविधाएं हैं, जिसे देखकर लगता है कि वह मतांतरण करवाकर ही अपनी कमाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Znanci pogosto svetujejo recepte, ki naj bi bili zdravi in okusni, vendar se v praksi ne obnesejo vedno. Zato je vredno podrobneje raziskati, kako izbrati jedi, ki res združujejo oboje. jeseni specite osliča s sojo Pozimi rebra pogosto postanejo suha Vonj iz pečice razkrije sočna bedra najpogostejši razlog za grenko proseno kašo Mimogrede, tudi steblo brokolija je užitno: nareži ga na tanke rezine in dodaj juhi ali hitro prepraži z drugo zelenjavo.