धर्म

सफेद रंग और उसका सभी राशियों पर प्रभाव

सफेद रंग को वैसे तो शांति का प्रतीक माना जाता है पर यह रंग सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव रखता है। सफेद रंग कभी भी अपना अशुभ प्रभाव नहीं रखता है। सफेद रंग का राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव इस प्रकार है। 
मेष राशि- सफ़ेद रंग इनके लिए एक वरदान की तरह है। इनके लिए सफ़ेद रंग उत्तम परिणाम देता है. जब भी जीवन में स्थाईत्व की समस्या हो सफ़ेद रंग का प्रयोग बढ़ा देना चाहिए।
वृष राशि- यहाँ सफ़ेद रंग का प्रयोग करना कभी कभी सर्दी और अस्थमा की समस्या दे देता है। इसका प्रयोग करना यहां बहुत उत्तम नहीं होगा। इनको ऑफ़ व्हाइट रंग का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा होगा।
मिथुन राशि- यहाँ सफ़ेद रंग बेहतरीन परिणाम देता है। ख़ास तौर से अगर एकाग्रता की समस्या हो तो यह रंग यहाँ अति उत्तम हो जाता है। सफ़ेद रंग के प्रयोग से इन्हे आर्थिक फायदा भी खूब होता है।
कर्क राशि- सफ़ेद रंग इनके स्वास्थ्य और इनके मूड से सम्बन्ध रखता है। इनके लिए सफ़ेद रंग अत्यंत शुभ होगा , इसका नियमित प्रयोग इनको स्वस्थ रखेगा। इनके नौकरी व्यापार की समस्या भी सफेद रंग द्वारा खत्म हो सकती है।
सिंह राशि- सफ़ेद रंग भी मध्यम परिणाम देता है। करियर और विदेश यात्रों के मामले में सफ़ेद रंग लाभकारी होता है। अगर आध्यात्मिक उपलब्धि की इच्छा हो तो सफ़ेद रंग का खूब प्रयोग करना चाहिए इससे जरूर लाभ होगा।
कन्या राशि- यहाँ सफ़ेद रंग मध्यम परिणाम देता है। सफ़ेद रंग का ज्यादा प्रयोग इनको कभी कभी बातूनी बना देता है। सफ़ेद रंग का ज्यादा प्रयोग करने से ये आलसी भी हो जाते हैं।
तुला राशि- सफ़ेद रंग इनके लिए अनुकूल होता है। सफ़ेद रंग इनको बेहतर और अच्छा स्वास्थ्य देता है और नौकरी व्यापार की समस्याएँ भी इसी रंग द्वारा खत्म होती है।
वृश्चिक राशि- इनके लिए सफ़ेद रंग बेहतरीन होता है। जीवन में भाग्य का पक्ष अगर बेहतर करना हो तो इस रंग का खूब प्रयोग करना चाहिए। यह रंग जीवन में आनंद भी पैदा करता है।
धनु राशि-  सफ़ेद रंग के प्रयोग से इनका वैवाहिक जीवन और आर्थिक पक्ष अच्छा रहता है। सफ़ेद रंग का प्रयोग इनको दुर्घटनाओं से भी बचाता है।
मकर राशि- सफ़ेद रंग के परिणाम इनके लिए मध्यम हैं. सफ़ेद रंग इनको कभी कभी सूट करता है, ख़ास तौर से जब मामला करियर का हो तो शुभ परिणाम दे ही देता है।
कुंभ राशि- सफ़ेद रंग के प्रयोग से इनका भाग्य हमेशा इनका साथ देता है। सफ़ेद रंग के प्रयोग से इनका मन भी बेहतर रहता है।
मीन राशि- इनके लिए सफ़ेद रंग काफी उत्तम होता है। इसके नियमित प्रयोग से इनके जीवन की सारी समस्याएं सुलझ जाती हैं। संतान से सम्बंधित समस्याएं हों तो सफ़ेद रंग विशेष लाभकारी होता है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Co jest nie w porządku w Łamigłówka dla osób ze zdolnością Tylko mistrzowski detektyw znajdzie 5 różnic „Szybki test wzroku: znajdź cytryny w 5 sekund” „Skryta iluzja optyczna: odkryj swoją prawdziwą naturę” Znajdź błąd na obrazku: trudny test sprawdzający poziom 3 różnice między mężczyznami: tylko orli wzrok Łamigłówka dla osób z doskonałym wzrokiem: musisz znaleźć węża Wszyscy widzą bociany, tylko "tytan" odkrywa gołębia: skomplikowane