राजनीतिक

त्रिपुरा में आज मतदान

नई दिल्ली । साल 2023 का पहला चुनाव गुरुवार 16 फरवरी को होगा। त्रिपुरा में शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गीते किरण कुमार दिनकर राव ने बताया कि करीब 31,000 मतदान कर्मी 2504 स्थानों पर अपने निर्धारित 3,327 मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए करीब एक महीने से चला आ रहा चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार को थम गया था। यहां गुरुवार को आठ जिलों के 60 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इसके लिए 31 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) और राज्य पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी किरण गीते ने बताया कि त्रिपुरा की अंतिम मतदाता सूची में 28,13,478 मतदाता हैं, जिनमें से 14,14,576 पुरुष, 13,98,825 महिलाएं और 77 किन्नर मतदाता हैं, यहां 10,344 सर्विस वोटर हैं। उन्होंने बताया कि 80 से अधिक आयु वर्ग में 38,039 मतदाता और 100 से अधिक आयु वर्ग के 679 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि 18-19 वर्ष के आयु वर्ग के बीच 65,044 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें से 34,704 पुरुष, 30,328 महिलाएं और 12 किन्नर हैं।
त्रिपुरा में हिंसा मुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ की 400 कंपनियां (30,000 सुरक्षाकर्मी) भेजी हैं। सीएपीएफ के अलावा, असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, लगभग 9,000 टीएसआर जवानों और 6,000 से अधिक त्रिपुरा पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Joc de puzzle neobișnuit: găsiți Test de IQ simplu: găsiți rapid o greșeală Doar câțiva vor găsi: doar câțiva aleși vor Două regine, trei detalii: Descoperirea genială: rezolvarea rapidă Спортивные гении: найдите различия на изображениях игроков бейсбола Doar o minte genială ar putea rezolva corect Super Test IQ: Găsiți Cum să ajungi pe acoperiș: