जॉब्स

यूपी पुलिस भर्ती 2022 : तगड़ा कॉम्पिटिशन, कांस्टेबल के 26210 पदों के लिए एक वैकेंसी के 76 दावेदार

 नई दिल्ली

UP Police Constable Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) की ओर से कांस्टेबल के 26210 पदों पर भर्ती का ऐलान होते ही अभ्यर्थियों ने परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। इस बार कॉम्पिटिशन तगड़ा होने वाला है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती के लिए 20 लाख आवेदन आने का अनुमान लगाया है। इस हिसाब से माना जा सकता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में एक पद के लिए 76 दावेदार होंगे। ऐसे में चयन आसान नहीं होगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा। पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

उम्मीदवार यह ध्यान रखें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया गया है और न ही यह बताया गया है कि यह किस दिन जारी होगा। लेकिन यह तय हो गया है कि यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी। अभी सिर्फ एग्जाम एजेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी किया गया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड एग्जाम एजेंसी से 5000 प्रश्नों का क्वेश्चन बैंक तैयार करवाएगा। इस प्रश्न बैंक में से फाइनल प्रश्न पत्र सेट किया जाएगा। नोटिफकेशन में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने बताया है कि टेंडर डालने वाली कंपनी में क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए। उसके कितने कर्मचारी होने चाहिए और उसका टर्नओवर कितना होना चाहिए। टेंडर में कंपनियों को शारीरिक मौपतौल (पीएसटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्टेज के लिए 85 हजार अनुमानित उम्मीदवारों बताए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les amis conseillent souvent leurs recettes favorites, mais elles ne réussissent pas toujours. Mieux vaut explorer le sujet pour trouver les bons gestes. Ne négligez pas la cuisson à cœur le bon ordre pour dorer le bœuf Comment retrouver ce goût qui fait revenir les clients ? En cuisine, tout se joue souvent dans un assaisonnement précis, une cuisson maîtrisée et des produits simples, traités avec respect.