Newsआष्टाइछावरजावरजॉब्सनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एमपी पुलिस में नौकरी का मौका, 655 पदों पर निकली भर्ती, 24 सितंबर से भरे जाएंगे फॉर्म

भोपाल। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने बड़ी खुशखबरी दी है। एमपीईएसबी ने पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के अंतर्गत सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के कुल 655 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गृह विभाग के इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय के जरिए भेजा गया था।
चयन परीक्षा के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन पुॉर्म भरे जाएंगे। उम्मीदवार 8 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि फॉर्म में संशोधन की सुविधा 13 अक्टूबर तक रहेगी। पहले चरण की परीक्षा 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी।
योग्यता और वेतनमान
सूबेदार पद के लिए 12वीं पास के साथ हिंदी आशुलिपि में 100 शब्द/मिनट की गति अनिवार्य है। वेतनमान 36 हजार 200-.1 लाख 14 हजार 800 रुपए रहेगा। वहीं एएसआई पद के लिए 12वीं के साथ कंप्यूटर/आईटी कोपा डिप्लोमा जरूरी है। इसका वेतनमान 19 हजार 500 से 62 हजार रुपए तय किया गया है।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 500 रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 250 तय है। विभागीय परीक्षा का शुल्क 200 और 100 रहेगा। अभ्यर्थियों को पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा।
यह नियम व शर्तें
परीक्षा केंद्र पर मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार, पैन या डीएल) ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा आयु सीमा में छूट और आरक्षण का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pensieri, ma dietro ogni pagina servono scelte precise su tono, struttura e aggiornamenti. Vale la pena approfondire il tema. scegliere la banana senza pensarci L'errore comune: mangiarne troppo poche Gli amici consigliano spesso di aprire un blog, ma non sempre è la scelta giusta: serve una voce personale.