धर्म

गले में धारण कर रहे हैं तुलसी माला, तो पहले जानिए इससे जुड़े नियम

हिंदू धर्म में तुलसी पौधे को बेहद ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। इस धर्म को मानने वाले अधिकतर घरों में आपको यह पवित्र पौधा दिख जाएगा। लोग सुबह शाम इसकी पूजा करते है मान्यता है कि इसमें माता लक्ष्मी और श्री विष्णु का वास होता है ऐसे में धार्मिक तौर पर जितना महत्व तुलसी पौधे का ही उतना ही तुलसी माला का भी माना जाता है।

मान्यता है कि तुलसी माला से अगर भगवान विष्णु के चमत्कारी मंत्रों का जाप किया जाए तो भगवान शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करते है और भक्तों की मनोकामनाओं को भी पूर्ण कर देते है। ऐसे में अगर आप इस पवित्र माला को गले में धारण कर मन को शुद्ध करने का विचार बना रहे है तो इससे पहले कुछ ज्योतिषीय नियमों के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है।

तुलसी माला से जुड़े नियम-
धार्मिक और ज्योतिष की मानें तो तुलसी दो तरह की होती हे पहली रामा तुलसी, दूसरी श्यामा तुलसी। इन दोनों का ही प्रभाव अलग अलग होता है। ऐसे में अगर आप तुलसी माला धारण कर रहे है तो आपको सात्विक भोजन ही करना होगा। मांस मदिरा आदि चीजों से दूर रहना होगा। साथ ही साथ लहसुन प्याज का भी आप सेवन नहीं कर सकते है।

जिन लोगों ने तुलसी माला को धारण किया है वे इस बात का ध्यान रखें कि एक बार माला धारण कर लिया है तो इसे गलती से भी न उतारें। तुलसी की माला धारण करने से पहले इसे गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए और फिर सूखा कर ही इसे पहनें। अगर आपने ये माला धारण की है तो ऐसे में रुद्राक्ष धारण करना आपके लिए उचित नहीं है मान्यता है कि ऐसा करने से फलों की प्राप्ति नहीं होती है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
10 geniálních triků pro efektivní vaření a pěstování zeleniny ve vaší zahradě. Získejte nejlepší tipy a triky od odborníků a staňte se skvělým kuchařem a zahradníkem! Jak odstranit vosk z koberce Jak kopat brambory pro zimní skladování: hlavní znaky Tajemství dvojitého zalití okurek při Domácí zvíře přináší kořist Jak pomoci dítěti zvládnout situaci: praktické kroky pro budování Ideální podmínky v kuchyni nebo ve sklepě: Proč Jak usmažit kroužky Jak odnaučit domácího mazlíčka lízat Náhle změněné návyky Nejlepší triky pro kuchyni a zahradník: objevte nové recepty, lifestylové tipy a užitečné rady pro vaši zahradu!