खेल

विराट कोहली की टेस्ट कप्तानी छोड़ने को लेकर बोले शाहिद अफरीदी, ऐसा स्टेज आता है जब प्रेशर हैंडल नहीं कर पाते आप

नई दिल्ली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के फैसले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपनी बात रखी है। अफरीदी का मानना है कि विराट का फैसला बिल्कुल सही है और वह ऐसे फेज से गुजर रहे हैं, जिससे हर खिलाड़ी गुजरता है। अफरीदी का मानना है कि है समय आ गया है कि विराट कप्तानी छोड़ें और अपनी बैटिंग पर फोकस करें और इस तरह से वह अपनी बल्लेबाजी का मजा भी ले पाएंगे। अफरीदी ने कहा कि हर खिलाड़ी के करियर में एक ऐसा स्टेज आता है, जब वह प्रेशर हैंडल नहीं कर पाता है।

अफरीदी ने समा टीवी पर कहा, 'मेरे हिसाब से यह बिल्कुल सही फैसला है। विराट ने काफी क्रिकेट खेल लिया है, और टीम की अगुवाई भी अच्छे से की है और मुझे लगता है कि यह बिल्कुल सही फैसला है। एक स्टेज आता है, जब आप प्रेशर को हैंडल नहीं कर पाते हैं और इसी वजह से आपकी खुद की परफॉर्मेंस पर भी इसका असर पड़ता है। मुझे लगता है कि वह लंबे समय तक कप्तानी कर चुके हैं। एक बल्लेबाज के तौर पर अब समय आ गया है कि वह अपनी बैटिंग का मजा लें।'

टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के अगले दिन ही विराट ने सोशल मीडिया के जरिए टेस्ट कप्तानी छोड़ने के फैसले का ऐलान किया। विराट ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले कहा था कि इस टूर्नामेंट के बाद वह टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे, लेकिन वनडे और टेस्ट टीम की कमान संभालते रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विराट को वनडे टीम के कप्तान के पद से हटाया गया, जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy a triky pre úspech vo vašej kuchyni, záhrade a bežnom živote. Objavte nové recepty, užitočné rady a praktické informácie pre pestovanie vašich vlastných plodín. Spoznajte skvelé nápady na zlepšenie vášho domáceho prostredia a životného štýlu. Nájdite slovo "cola" za 7 Objavte 3 rozdiely za 17 sekúnd iba s okom Ako nájsť nožnice za 8 sekúnd: Mozog určite bude variť len Genius nájde chybu Dokážete nájsť slovo tulle za 9 sekúnd? Veľmi náročná SUPER ILÚZIA: Nájdi krokodíla, ktorý sa Optická ilúzia na nájdenie extra: Musíte nájsť motýľa Kde sú 3 rozdiely medzi jednorožcami len Získajte tipy a triky pre zlepšenie svojho životného štýlu, objavte nové recepty a zaujímavé články o pestovaní zeleniny vo vašej záhrade. S našimi užitočnými informáciami a nápadmi môžete pripraviť chutné jedlá a vytvoriť úspešný záhradný projekt. Čítajte ďalej a dozviete sa viac!