Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

चैत्र नवरात्रि में सलकनपुर नहीं आ सकेंगे कंडम एवं गैस से चलने वाले वाहन

तैयारियोें को लेकर हुई बैठक, कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

सीहोर। चैत्र नवरात्रि पर विजयासन देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सलकनपुर आगमन होता है। आगामी चैत्र नवरात्रि पर सलकनपुर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सलकनपुर में बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार से की जाए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और सभी श्रद्धालु सुविधाजनक ढंग से पूजा-अर्चना कर सकें।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई तथा पर्याप्त बिजली व्यवस्था के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख मार्गों एवं मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही कंडम वाहनों और गैस से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के आगमन तथा निर्गम की सुगम व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन मार्ग पर ट्राफिक जाम की स्थिति न बने, इसके लिए जो वाहन रास्ते में खराब हो जाए तो उन्हें तुरंत हटाने तथा वाहनों को खड़ा करने के लिए रिक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने इमरजेंसी के लिए फायर बिग्रेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मेला स्थल पर दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगवाने तथा मेले के बेहतर प्रबंध के निर्देश दिए।
पुलिस बल को लेकर एसपी ने दिए निर्देश-
बैठक में एसपी मयंक अवस्थी ने सभी मुख्य स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था किसी भी प्रकार से बाधित न हो। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान अधिकारी-कर्मचारी किसी भी स्थान पर यातायात बाधित होने पर तुरंत यातायात को सुचारू बनाए। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रांगण में रोपवे का निरंतर संचालन होता रहे, ताकि अधिक से अधिक लोगों का आवागमन हो सके। बैठक में सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, एएसपी गीतेश गर्ग, एसडीएम राधेश्याम बघेल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता आशाराम यादव, रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, मंदिर समिति के सदस्य अरविंद दुबे, रिखीराम यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
महत्वपूर्ण स्थानों पर हेल्थ कैंप-
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए हेल्थ कैंप लगाएं जाए, जिससे श्रद्धालुओं को चिकित्सा की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रूप से चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर, एसपी ने बाहर से आने वाली बसों की पार्किंग के लिए अस्थाई बस स्टैंड बनाने के निर्देश दिए, ताकि सड़क मार्ग पर बसों से होने वाले ट्राफिक को व्यवस्थित एवं नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब बाहरी वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान होगा तो वह रोड पर खड़े नहीं होंगे और यातायात व्यवस्था भी बनी रहेगी।
पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था-
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि लोगों को पेयजल आसानी से प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य स्थानों पर अस्थाई शौचालय भी स्थापित किए जाएं, ताकि लोगों को सुविधा हो।
कलेक्टर-एसपी ने किया नर्मदा आवंलीघाट का निरीक्षण-
भूतड़ी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आंवलीघाट पहुंचते हैं। आंवलीघाट पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा एसपी मयंक अवस्थी ने आंवलीघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए और श्रद्धालु अधिक गहराई में न जाए, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंवलीघाट में जिला सेनानी, होमगार्ड, वोटर बोर्ड लगाने, वाहनों के लिए पार्किंग स्थल, गोताखोर एवं पुलिस जवान तैनात करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी गीतेश गर्ग, एसडीएम राधेश्याम बघेल सहित तथा बुधनी जनपद सीईओ देवेश सराठे सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
I consigli degli amici possono sembrare utili, ma non sempre funzionano per un blog o un sito personale. Prima di scegliere una direzione, conviene esaminare meglio il tema. a prima vista, l'ecg il cielo anticipa il picco magnetico come ottenere glutei sodi senza squat Quando al mattino controllo le visite dal telefono, mi torna utile quella prospettiva: un blog cresce con pazienza, tra appunti sinceri e piccoli aggiornamenti. La costanza conta più dei numeri, soprattutto quando il sito riflette davvero chi lo cura.