Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी : 21 मार्च से शुरू होगी स्लॉट बुकिंग

सीहोर। जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 25 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। किसानों से अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) के गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपए प्रति क्विंटल से खरीदा जाएगा। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 25 मार्च से 10 मई तक किया जाएगा। जिले में किसानों से 210 खरीदी केन्द्रों पर फसल की खरीदी की जाएगी।
किसानों से गेहूं उपार्जन सप्ताह में 5 दिवस किया जाएगा। गेहूं खरीदी के लिए सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 से रात 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही किसान तौल पर्ची शाम 6 बजे तक जारी की जाएगी। जिन किसानों की उपज की तौल किसी कारण से सोमवार से शुक्रवार के बीच निर्धारित दिवस को नहीं हो सकेगी उनकी तौल शनिवार को की जाएगी। शनिवार एवं रविवार को शेष फसल का परिवहन, भंडारण, लेखा का मिलान तथा अस्वीकृत स्कंध का अपग्रेडेशन की जाएगी।
21 मार्च से शुरू होगी स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया-
किसानों द्वारा फसल विक्रय के लिए 21 मार्च 2023 से स्लॉट बुकिंग www.mpeuparjan.nic.in पर की जा सकेगी। इस लिंक की जानकारी एसएमएस के माध्यम से किसान के मोबाइल पर भेजी जाएगी। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत, सत्यापित किसान स्वयं के मोबाइल, एमपी आनलाईन, सीएससी, ग्राम पंचायत, लोक सेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे तथ उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। स्लॉट बुकिंग के लिए किसान के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा। उपार्जन का कार्य सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा एवं उपज विक्रय के लिए इसी अवधि की स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी। किसान द्वारा उपज विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग उपार्जन के अंतिम 10 दिवस को छोड़कर की जा सकेगी एवं स्लॉट की वैधता अवधि 7 कार्य दिवस होगी।
आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा फसल खरीदी का भुगतान-
किसानों को उपार्जित फसल का भुगतान आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। स्लॉट बुकिंग करते समय किसानों को पोर्टल पर आधार लिंक बैंक खाता क्रमांक एवं बैंक का नाम प्रदर्शित किया जाएगा। किसान को अपनी बैंक की पासबुक से खाते का मिलान कर स्वयं पोर्टल पर सत्यापन करना होगा, उसके बाद ही स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी। पोर्टल पर प्रदर्शित बैंक खाता, आईएफएससी त्रुटिपूर्ण होने अथवा अन्य कारणों से किसान द्वारा अन्य बैंक खाते में भुगतान चाहे जाने पर किसान को अपना नवीन बैंक खाता आधार से लिंक कराना होगा, जिसके बाद ही स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak uvařit dokonalé těstoviny: 5 jednoduchých triků od našich kuchařů" "Nejlepší způsoby, jak udržet svůj oheň na grilu dostatečně horký" "10 výhodných tipů pro efektivní zavlažování vašeho zahrady Co je lepší krmit růže nyní, aby bohatě Jak uvařit lahodnou sušenku: Victoria kuchař se Jmenováno: 7 nepostradatelných produktů na hubnutí pro osoby starší 50 Jak na lesklé podlahy: návod, Rychlá snídaně: Jak efektivně Recept na chutnou Vyzkoušejte tento výrobek a získejte Chcete žít jednodušeji a užít si každodenního života plnými doušky? Navštivte náš web plný užitečných rad a tipů na usnadnění každodenních činností, zajímavé recepty a užitečné články o zahradničení. Najdete zde vše, co potřebujete k tomu, abyste si užívali každou chvíli a měli zdravý a plnohodnotný život. Přijďte a objevte svět lifestylových hacků, kuchařských tipů a zahradnických nápadů s námi!