धर्म

21 मार्च राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : इस राशि वालों को आज किसी कारण से खुद पर कंट्रोल करना पड़ सकता है। आपकी परीक्षा का दौर चल रहा है, बेहतर होगा कि आप अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। कई लोगों के लिए दिनभर आलस का माहौल रहेगा। आपकी परेशानी का कारण छोटी मोटी टेंशन है। शाम को घर में अधिक समय बिताने से घरवालों को अच्छा लगेगा।

वृषभ राशि : इस राशि वालों का दिनभर काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। शाम तक अच्छी खबरें मिलेंगी और आप फायदे में भी रहेंगे। प्रोफेशनल मामले में सावधानी बरतने से होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है। निवेश के मामले में आज फायदा उठाया जा सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास सार्थक साबित होंगे।

मिथुन राशि : इस राशि वालों के लिए आज का दिन एक्साइटमेंट से भरा है, दोपहर तक कोई टेलीफोन कॉल के जरिए किसी खास मामले में जानकारी दे सकता है। छात्र अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएं तो फायदा मिलेगा। बिजनसमैन अपने धंधे मे नई तकनीक अपना सकते हैं, जिससे अच्छा फायदा होगा।

कर्क राशि : इस राशि वालों के लिए आज का दिन स्पेशल साबित हो सकता है। किसी एक ही तरकीब पर काम करना काफी रहेगा। आज कोई रिस्क वाला कदम न उठाएं। परिवार में मौजूद आपके विरोधी फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठा पाएंगे। घरेलू कार्यों पर कुछ धन खर्च हो सकता है। नौकरी-पेशा जातकों का अधिकारियों की मदद से अच्छा प्रमोशन हो सकता है।

सिंह राशि : इस राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। दिल में कोई बात या नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें फायदा जरूर होगा। रिश्तेदारों से पुराने गिले-शिकवे दूर करने का समय है। दोस्तों के साथ रहने से फायदा हो सकता है। किसी कारण घरवालों से बहस बाजी हो सकती है।

कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए आज का दिन काफी बिजी कर देने वाला होगा। दिमाग से किए गए काम का फायदा होगा और इसकी खुशी होगी। पुराने समय से चली आ रही टेंशन कम हो जाएगी। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आपकी मदद करने वाले भी आएंगे। ईमानदारी से जो काम करेंगे, वह फलदायक रहेगा।

तुला राशि : इस राशि वालों को आज दिन के पहले हिस्से में फोन कॉल्स के जरिए कोई खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। लेन-देन और बिजनस में खतरा हो सकता है, इसलिए हर मामले पर ध्यान दें। कामकाज की भागदौड़ में स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ वालों के लिए रोमांस के मामले में दिन अच्छा है, खर्च जरूर थोड़ा बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि : इस राशि वालों को आज दिन के पहले हिस्से में मेहनत कुछ ज्यादा ही करनी होगी। शाम तक मुनाफे के कई मौके आएंगे। घूमने-फिरने के मौके जब भी आते हैं, आप हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसा ही मौका आज शाम को भी है। पार्टी में किसी अच्छे और असरदार लोगों से मेल मुलाकात होगी और कोई खास काम की चिंता भी खत्म होगी।

धनु राशि : इस राशि वालों का टाइम आज अच्छा है, इसका पूरा फायदा उठाएं। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझें। आपकी कई इच्छाएं आज पूरी होंगी। घूमने फिरने से कोई जरूरी काम बन सकता है। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। फाइनेंस से जुड़े कार्यों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद होगा।

मकर राशि : आज आपकी किसी से अनबन न हो, इस बात का ध्यान रखें। कामकाज में आपकी स्थितियां बेहतर होती जाएंगी। पारिवारिक बिजनस में मुनाफे की आशा रहेगी और शादीशुदा जिंदगी में कामयाब होगी। दिनभर काम करने लायक बहुत से काम हैं, लेकिन किसे करना है और किसे नहीं यह आपको सोचना है।

कुंभ राशि : इस राशि वालों का आज टीमवर्क से काम करने वाला दिन है। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। बातचीत से कोई नया फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त आपकी जेब का ख्याल रखें। व्यापारियों को आज सरकारी योजनाओं से अच्छा लाभ होगा।

मीन राशि : इस राशि वालों का आज का दिन धीमा हो सकता है। धीरे-धीरे आगे बढ़ने से ही फायदा हो सकता है। कोशिश जारी रखें तो अटके हुए काम भी बन जाएंगे। सतर्क होकर अपने काम में जुट जाएं। शायद यह संघर्ष का आखिरी दौरा होगा। बाहर फिजूलखर्ची करने के बजाय घरवालों के साथ समय गुजारें, क्योंकि आज आपके खर्च वैसे ही ज्यादा होंगे।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, molti autori aggiornano il blog e rivedono la struttura del sito personale. Per rendere i contenuti più chiari ed efficaci, vale la pena approfondire il tema. macchie sulle gambe, la sorellina salva Il dettaglio che elimina gli ignorare il calo dopo pranzo? Come scrivere su un quaderno o pubblicare subito online, anche un blog personale nasce da una scelta semplice: seguire l'ispirazione del momento o costruire un ritmo sostenibile. La costanza fa il resto.