Newsमध्य प्रदेशसीहोर

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर की पहल पर दस दिन में लगाए जाएंगे 501 से अधिक पौधे

सीहोर। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण सबसे जरूरी व जीवन के लिए अहम है। वनों को सुरक्षित बनाए रखने से ही प्रकृति संतुलित व मानवीय जीवन बेहतर बना रह सकता है। पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मददगार है। पौधरोपण से हमें न सिर्फ आक्सीजन की कमी दूर होगी, बल्कि हमारी भावी पीढ़ी भी सुरक्षित रहेगी। यह बात शहर के सिंधी कालोनी स्थित मैदान पर पौधा रोपण कार्यक्रम में नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कही। कालोनी निवासी सहित अन्य ने मैदान पर पौधरोपण किया और लोगों ने पौध-रोपण कर पौधों के सुरक्षा की शपथ भी ली।
इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि पौधरोपण से वृक्ष तैयार होता है। वृक्ष से हमें ऑक्सीजन, फल, फूल एवं औषधि और लकड़ी प्राप्त होती है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में काम आती है। सभी लोग अधिक से अधिक पौधरोपण करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहे। नपाध्यक्ष श्री राठौर द्वारा शहर में 501 से अधिक पौधे सात दिनों में लगाने का संकल्प लिया गया है। शहर में हरियाली को बढ़ाने के लिए नई पहल की है। शहर के वार्ड क्रमांक 5 में शहरवासियों के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा को समर्पित श्री शिवाय नमस्तुभ्यं पार्क का निर्माण किया है। शहर में पर्यावरण संरक्षित हो। पर्यावरण को लेकर हम कैसे जागरूक हों और लोगों को जागरूक करें इस बात की आज प्रतिज्ञा भी ली गई। उन्होंने बताया कि तरह-तरह के विषयों, वृक्षारोपण, पन्नी का इस्तेमाल नहीं करना, कूड़ा करकट और गंदगी इधर-उधर न फैलने पाए इसके लिए ध्यान रखना जरूरी है। शहर को स्वच्छ और सुंदर और पर्यावरण युक्त रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए हम श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जाप करते हुए हमें शहर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेना है। इस मौके पर यहां पर उपस्थित सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया गया और नवीन पार्क में 21 पौधे लगाए।
सात लाख की लागत से किया जाएगा पुलिया निर्माण-
नगर पालिका परिषद द्वारा बारिश से पहले ही शहर की अधिकांश सड़क और नालियों का निर्माण किया जा चुका है। इसके अलावा भी शहर विकास कार्य का सिलसिला जारी है। रविवार को शहर के वार्ड क्रमांक सात के अंतर्गत आने वाली पुलिया का निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की उपस्थिति में क्षेत्रवासियों ने किया। इस मौके पर वार्ड क्रमांक सात के पार्षद प्रतिनिधि विजेन्द्र परमार ने बताया कि नाले को पार करने वाली पुलिया काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष को इस संबंध में बताया गया तो तत्काल ही इसके कार्य की स्वीकृति देते हुए भूमि पूजन किया गया है और आगामी दिनों में समय सीमा में पुलिया का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने नपाध्यक्ष श्री राठौर का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quando rientri a casa tardi e vuoi una cena saporita senza complicarla, una buona ricetta fa la differenza. I piatti di MEAT TO mostrano come scegliere tagli, cotture e contorni: vale la pena approfondire. come dicono gli amici, lessare o arrostire, insalata pronta in anticipo Quasi tutti commettono lo stesso errore: scelgono il taglio senza pensare alla cottura. Nelle ricette di MEAT TO, invece, ogni dettaglio valorizza il sapore e rende il piatto davvero equilibrato.