Newsग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशसीहोर

भाजपा ने किया विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र समिति का ऐलान, जयंत मलैया प्रमुख, प्रभात झा सह प्रमुख बने

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व्हीडी शर्मा द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 के लिए चुनाव घोषणा पत्र समिति का ऐलान किया गया है। इस समिति का प्रमुख लंबे समय से हाशिए पर चल रहे पूर्व मंत्री जयंत मलैया को एवं सह प्रमुख का दायित्व प्रभात झा कोे सौैंपा गया है। इसके साथ ही इस समिति में सदस्योें के रूप में राजेंद्र शुक्ला, अजय विश्नोई, ओमप्रकाश सकलेचा, लालसिंह आर्य, लता वानखेड़े, ओमप्रकाश धुर्वे, सुमेर सिंह सोलंकी, डीडी उइके, राज्यवर्धन सिंह, अजय प्रताप सिंह, कवींद्र कियावत, दीपक विजयवर्गीय, एसएनएस चौहान, अतुल सेठ, मनोज पाल यादव, पुष्यमित्र भार्गव और डॉ. विनोद मिश्रा को शामिल किया गया है।
अहम होती है घोषणा पत्र समिति-
चुनाव के समय होने वाली घोषणाओं कोे लेकर घोषणा पत्र बनाया जाता है। इस घोषणा पत्र में पार्टी द्वारा सरकार बनने के बाद किए जाने वाले कार्य होते हैं, इसलिए घोषणा पत्र समिति कोे बेहद अहम माना जाता है। घोषणा पत्र को पार्टी के वरिष्ठ नेताओें द्वारा जारी किया जाता है। इस घोषणा पत्र में दल की साख भी जुड़ी होती है, इसलिए घोषणा पत्र समिति कोे बेहद अहम माना जाता है। इस बार भाजपा द्वारा घोषणाा पत्र समिति का प्रमख जयंत मलैया कोे बनाया गया है। जयंत मलैया वरिष्ठ नेता हैं एवं लंबे समय तक वे मध्यप्रदेश केे वित्त मंत्री भी रहे हैं। हालांकि यह भी सच है कि लंबे समय से वे हाशिए पर चल रहे थे, लेकिन अब पार्टी ने उन्हें घोषणा पत्र समिति का प्रमुख बनाया है। इसी तरह घोषणाा पत्र समिति के सहप्रमुख प्रभात झा के पास भी लंबे समय सेे कोई दायित्व नहीं था। अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह समिति में रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों कोे भी शामिल किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Var försiktig: En sommarsmak 12 sätt din partner förstör Vad gräshoppor älskar mest: Topp 5 växter Sju steg för att eliminera 5 "skadliga" drycker som är förvånansvärt bra för En gång i veckan behöver du trycka på en knapp Tomatjuice med en Spathiphyllum kommer att blomstra oavbrutet i tre år med veckovis Tomaterna som kommer att ruttna under 4 saker som kan förstöra Saftigt och billigt: Сорные растения в вашем саду исчезнут за En tesked rakt ner i toalettskålen och låt Inlagda tomater "Vintage" - ett oumbärligt tillbehör Plastbehållare i köket orsakar Hur man blir av med mal i skåp: Vattenmelonskunskap: Snabb mognad Misstag nr 1 för män 40+ i dejting: Vilka vanor Expertnamngivna växter som bör