News

खेल पुरस्कारों के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई

सीहोर। खेल पुरस्कार-2023 एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, स्व. प्रभाष जोशी एवं लाईफ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित किए जा रहे हैं। पुरस्कार के लिए पात्रता, पुरस्कार राशि व अन्य शर्ते विभागीय वेबसाईट www.dsyw.mp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक से या सीधे http://anudan.dsywmp.gov.in  तथा प्ले स्टोर से खेल और युवा कल्याण के ‘’anudan’’ एप को डाउनलोड करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खेल विभाग के अधिकारियोें ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत आवेदन की प्रति जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो के साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेख की छायाप्रति जिला खेल और युवा कल्याण संचालनालय टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में 31 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य होगा। पुरस्कार खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन के नवीन पुरस्कार नियम-2021 के अनुसार विगत 05 वर्षों 1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2023 में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किए जाएंगे। साहसिक खेल समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित के लिए भी विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti trascurano la chiarezza quando aprono un blog o un sito personale. Vale la pena approfondire il tema per comunicare meglio. zucchero o dolcificanti: possibili rischi cardiaci senza desquamazione, effetto simil-retinoide un dente scheggiato: 5 cibi rischiosi riso nero Quando al mattino annoti un'idea sul telefono, il tuo blog personale può trasformarla in un racconto semplice, sincero e piacevole da seguire.