जॉब्स

RPSC : आरपीएससी आरएएस परीक्षा में भाग लेंगे 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी

 अजमेर
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अगले महीने फरवरी में होने वाली राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2021 में बीस हजार से ज्यादा अभ्यर्थी भाग लेंगे। आयोग के अनुसार आरएएस मुख्य परीक्षा आगामी 25 एवं 26 फरवरी को पूर्व घोषित समय पर आयोजित की जानी है। यह प्रदेश के सातों संभाग मुख्यालय अजमेर, जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर में गठित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में 20 हजार 102 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग प्रबंधन फरवरी के मध्य तक अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कर देगा।
    
कोरोना महामारी की तीसरी लहर के चलते आयोग पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी में जुटा है। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा को आयोग ने अपने वर्तमान परीक्षा कलेंडर में भी शामिल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Οι ειδικοί Η πραγματική υπερτροφή: Οι διατροφικές πρακτικές Πώς να καθαρίσετε τον φούρνο μικροκυμ - Τα παιδιά θα το Γιατί οι ντομάτες Οι καρδιολόγοι προειδοποιούν: Αυτό το" - Πώς να