Newsमध्य प्रदेश

गृहमंत्री बोले, ‘चचाजान पाकिस्तान से चुरा लाए थीम सॉन्ग’

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के थीम सांग पर विवाद

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी सर​गर्मियां शुरू होने के साथ ही दोनों ही प्रमुख पार्टियां एक दूसरे पर कराने निशाने साधने लगी हैं। अब ताजा विवाद कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के थीम सांग को लेकर शुरू हुआ है। कांग्रेस ने यात्रा को आवाज देने के लिए एक थीम सांग बनाया है, जिसके बोले हैं ‘चलो चलो, कांग्रेस के संग चलो’। इस सॉन्ग को भारतीय जनता पार्टी ने पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ का थीम सांग बताया है।

गृहमंत्री ने दिग्विजय सिंह को घेरा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विवाद पर कहा कि ‘दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान से इतना प्रेम है कि यात्रा का थीम सॉन्ग चलो-चलो भी उन्होंने वहीं से ले लिया। ‘चचाजान पाकिस्तान से चुरा लाए थीम सॉन्ग’। मिश्रा ने कहा कि इसी चलो-चलो में उनके विधायक चले गए। चली गई उनकी सरकार। इस बार भी इनका जाने का समय आ गया है।

कांग्रेस ने किया पलटवार
इधर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के आरोपों पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा हर बात को पाकिस्तान से जोड़ देती है जबकि महंगाई, बेरोजगारी, दलित अत्याचार, महिला अत्याचार, भ्रष्टाचार, कुपोषण, भर्ती घोटाले आदि पर कभी बात नहीं करती है। उन्होंने आगे कहा कि सौदेबाजी से बनाई गई सरकार अब जाने वाली है, इसलिए कांग्रेस पर नकल करने तक का आरोप लगा दिया गया है। उन्होंने पूछा कि आखिर भाजपा पाकिस्तान के थीम सांग क्यों सुनती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, molti riscoprono il piacere di raccontarsi online. Per capire come rendere un blog personale più autentico, vale la pena approfondire l'argomento. Meglio questo ortaggio dei soliti rimedi detox Sarà il A prima vista, un blog personale sembra solo una pagina ordinata; seguendone il ritmo, però, emergono voce, abitudini e piccoli dettagli quotidiani.