Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की मांग के आदेश जारी, राज्य कार्यकारिणी ने माना आभार

-स्वास्थ्य मंत्री, वित्तमंत्री, मिशन संचालक तथा कर्मचारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष से की मुलाकात

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 4 जुलाई को लाल परेड ग्राउंड में की गई घोषणा के परिपालन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश द्वारा पे-मेट्रिक्स वेतनमान के आदेश जारी किए गए हैं। इससे प्रदेश के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मी अब राज्य शासन के पे-बैंड के आधार पर नियमित कर्मचारियों के समकक्ष 100 प्रतिशत वेतन प्राप्त करने के हकदार हो गए हैं। उन्हें सितंबर 2023 की तनख्वाह अब अक्टूबर 2023 से संविदा नीति 2023 के अनुसार स्वीकृत नवीन ग्रेड पे वेतनमान के आधार पर प्राप्त होगी। प्रदेश कार्यकारिणी ने प्रदेश अध्यक्ष विजय ठक्कर के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी, वित्त मत्री जगदीश देवड़ा, कर्मचारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष केबीनेट मंत्री दर्जा रमेशचंद्र शर्मा तथा मिशन संचालक प्रियंका दास से मिलकर आभार व्यक्त किया है।
इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष विजय ठक्कर ने बताया कि उन्होंने मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से मुलाकात के दौरान कहा कि संविदा नीति 2023 के शेष महत्वपूर्ण बिंदू जिसमें कि स्वास्थ्य बीमा तथा एनपीएस को लेकर शीघ्र कार्यवाही की जाए। मिशन संचालक एनएचएम ने आश्वस्त किया कि नीति के शेष बिंदुओं पर कार्यवाही जल्द ही शुरू की जाएगी। वहीं वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा से अनुरोध किया गया कि एनपीएस के आदेश वित्त विभाग से शीघ्र जारी किए जाए। इस पर वित्तमंत्री श्री देवड़ा ने वित्त सचिव को एनपीएस के आदेश के लिए निर्देशित किए जाने हेतु कहा है। मत्रीगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात में प्रदेश अध्यक्ष विजय ठक्कर, राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कौरव, एनएचएम संघ के महामंत्री जितेन्द्र यदुवंशी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य विपिन्न सक्सेना, डॉ.प्रतीज्ञा पाटीदार, शैलेष शैल, पंकज शर्मा, धीरज पाल, अंबर मालवीय, राहुल श्रीवास्तव, मुकेश बागनिया सहित अन्य एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Скрытая угроза в вашей кухне: почему стоит Почему мозг устаёт и Скрытая угроза на Как вернуть первозданный вид потрепанному корпусу за пару минут Эффективные домашние средства от пятен соевого соуса: простые Эффективные способы мгновенного удаления запаха рыбы с рук Главная привычка для чистого дома, Главная ошибка Тайны чистки содом: как Эффективный способ удаления неприятных Опасности кухонных крошек и методы для идеальной Как скрытые пражские районы могут засиять с этим инструментом