Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

नौ दिनों तक चले नवरात्रि पर्व का समापन, धूमधाम से निकले चल समारोह, रावण का भी हुआ दहन

बड़ी प्रतिमाओें को क्रेन से किया गया विसर्जन, दशहरा मैदान एवं बालबिहार मैदान पर हुआ रावण का दहन, निकाला गया भव्य चल समारोह

सीहोर। नौ दिनों तक चले नवरात्रि पर्व का दशहरा पर समापन हो गया। इस दौरान सुबह से ही धूमधाम से चल समारोह निकालकर मातारानी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सीहोर में टाउन हाल स्थित विसर्जन घाट पर व्यवस्थाएं की गईं थी। इस दौरान बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन क्रेन की सहायता से किया गया। इधर नगर में दशहरा पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर के दशहरा मैदान एवं बालबिहार मैदान पर रावण, मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। इससे पहले श्रीराम, लक्ष्मणजी, सीताजी एवं हनुमानजी की झांकियां भी निकाली गई। रावण दहन के दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी दशहरा जीतने के लिए पहुंचे थे।

जय माता दी के जयकारोें के साथ निकले चल समारोह-
नगर में नौ दिनोें तक नवरात्रि पर्व की धूम रही। इसके बाद दशहरा पर्व पर झांकियोें का चल समारोह निकाला गया। जय माता दी के नारों एवं भजनों के साथ भक्तों ने नाचते-गाते चल समारोह निकाला। इस दौरान डीजे, ढोल बजतेे हुए चल रहे थे। नगर मेें जगह-जगह मातारानी की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। यहां पर सुबह-शाम आरती के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरबा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा एक से बढ़कर एक झांकियां भी सजाईं गईं। चल समारोह केे दौरान भी विभिन्न झांकियोें का प्रदर्शन किया गया। इसकेे बाद आरती के साथ मातारानी की प्रतिमाओं का विजर्सन किया गया एवं प्रसादी वितरण किया गया।

प्रशासन ने की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं-
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन एवं दशहरा पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस द्वारा जगह-जगह टीमें तैनात की गईं थीं। नगर पालिका की टीम भी विसर्जन घाट पर मौजूद रही। अधिकारियों ने भी पूरे समय आयोजनोें पर नजर रखी, ताकि किसी तरह का कोई व्यवधान न आए। वरिष्ठ अधिकारी लगातार फीडबैक लेते रहे।

बालबिहार मैदान पर हो रहा है 30 वर्षों से रावण दहन-
प्रतिवर्षानुसार इस बार भी सीहोर में दशहरा पर्व धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। नगर के बालबिहार मैदान पर भी गत 30 वर्षों से दशहरा पर्व के दौरान रावण, मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जा रहा है। यह आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत, नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के नेतृत्व में आयोजित होेता है। इस बार भी आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गईं थीं। इसके लिए समिति बनाई गई थी। दशहरा पर्व के दौरान भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने श्रीराम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमानजी की आरती की एवं इसके बाद रावण दहन किया गया। इससे पहले नगर में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमानजी की भव्य झांकी निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल बालबिहार मैदान पर पहुंची। बड़ी संख्या में नगरवासी रावण दहन को देखने के लिए पहुंचे। दशहरा उत्सव के लिए आयोजन समिति अध्यक्ष आशीष गेहलोत को बनाया गया था तो वहीं राम बारात अध्यक्ष नीरज ताम्रकार एवं स्वागत अध्यक्ष आशीष गुप्ता को बनाया गया।

जिलेभर में निकला झांकियों का चल समारोह, मनाया दशहरा उत्सव-
नवरात्रि के दौरान सीहोर जिलेभर के गांव-गांव, नगर-नगर में भव्य दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गईं थीं। दशहरा पर सभी जगह दुर्गा प्रतिमाओें का विसर्जन किया गया। इस दौरान भव्य झांकियां सजाकर नगर भ्रमण कराया गया एवं बाद में विसर्जन घाटोें पर पहुंचकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जिले के रेहटी, बुधनी, भैरूंदा, आष्टा, इछावर सहित अन्य नगरोें एवं गांवों में भव्य चल समारोह निकालकर मातारानी की प्रतिमाओें का विसर्जन किया गया। जगह-जगह रावण दहन भी हुए। इस दौरान श्रीराम, लक्ष्मणजी, सीताजी एवं हनुमानजी की झांकियां निकाली गईं एवं राम-रावण युद्ध भी हुआ। इसके बाद रावण, मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी करके बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम सेे मनाया गया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे कोे दशहरा पर्व की बधाई दी एवं एक-दूसरोें के घरोें में जाकर भजिये खाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zistite najlepšie triky a tipy pre domácnosť, kuchyňu a záhradu na našom webe! Nájdete u nás užitočné rady a recepty pre každodenný život, ako aj zaujímavé články o pestovaní zeleniny a ovocia. Staňte sa majstrom v kuchyni a záhrade s našimi užitočnými návodmi a informáciami. Navštívte nás ešte dnes a objavte nové triky, ktoré vám zjednodušia život! 5 jednoduchých krokov, ako odstrániť žlté škvrny z matraca Rýchlo a Odhalenie hlavného nepriateľa hrozna: jednoduchý trik záhradníka na dobrú úrodu Vplyv lesných požiarov na zdravie: nové zistenia Základné pravidlá pre správne skladovanie potravín: Čo je Zimná skladovanie kapusty podľa osvedčenej metódy Kockový nákyp: rýchly a lahodný recept na varenie Tajomstvo zeleninárov: Siať bočné rastliny v auguste Účinný spôsob, ako sa zbaviť potkanov bez námahy: Prečo Riziko v konzervách: Prečo Vplyv močenia do mora Vitajte na našom webovom portáli plnom užitočných návodov a tipov na zlepšenie vášho každodenného života! Tu nájdete články o skvelých lifestylových hackoch, chutných receptoch a užitočných návodoch na pestovanie zeleniny vo vašej záhrade. Neváhajte sa pustiť do čítania a objavovať nové možnosti pre zaujímavý a aktívny život!