Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

इछावर विधानसभा में धाप जा… धाप जा… गाने की धूम, जमकर हो रहा वायरल

चुनावी मैदान में भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

सीहोर। जिले की इछावर विधानसभा सीट यूं तो हमेशा चर्चाओं में रहती है, लेकिन इस बार यह सीट फिर से चर्चाओं में बनी हुई है। दरअसल 2013 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी करण सिंह वर्मा को लेकर एक गाने की जमकर धूम मची हुई है। यह गाना यहां पर लोगों के बीच चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल 2013 के विधानसभा चुनाव में करण सिंह वर्मा को लेकर एक गाना ’हूं कई करूं… काफी चर्चित हुआ था तो इस बार फिर से करण सिंह वर्मा को लेकर एक गाना धूम मचा रहा है। इस गाने के बोल हैं धाप जा… धाप जा… अब तो धाप जा बा…। करण सिंह वर्मा इछावर विधानसभा सीट से पहली बार वर्ष 1985 में विधानसभा का चुनाव लड़े थे और जीते भी थे। इसके बाद से भाजपा द्वारा लगातार उन्हें ही अब तक टिकट दिया जा रहा है। हालांकि वे वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पटेल से हार भी गए थे, लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में फिर से विजयी हुए। इस बार फिर दोनों ही आमने-सामने है। इस बार इछावर विधानसभा सीट से भाजपा, कांग्रेस सहित 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस महामुकाबले में कौन बाजी मारता है।

भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी चुनाव प्रचार में ताकत-
इछावर विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस के बीच में मुख्य मुकाबला है। दोनों दलों ने चुनाव प्रचार मेें अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रत्याशी करण सिंह वर्मा एवं उनके बेटे पूरी तरह चुनाव मैदान में है तो कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पटेल ने भी मोर्चा संभाल रखा है। वे गांवों में पहुंचकर सभाएं ले रहे हैं तो वहीं घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क भी कर रहे हैं। उन्होेंने कहा कि भाजपा के नेता सीना ठोककर अपना चाल, चरित्र और चेहरा अलग होने का दावा करते थे, लेकिन सत्ता में रहते हुए भाजपा सरकार ने सैकड़ों की संख्या में घोटले किए हैं, जिससे क्षेत्र और प्रदेश बर्बाद हो गया है। विकास के नाम पर कर्ज लेकर भाजपा सरकार चल रही है। प्रदेश का हर व्यक्ति कर्ज में डूबा है। पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने शुक्रवार को सुबह अपने जनसंपर्क की शुरूआत सेवनिया से की। इस मौके पर बड़ी संख्या में यहां पर मौजूद ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे लसूडिया कांगर, कालापीपल, बावडिया नौवाबाद, गाजीखेड़ी, बोरदी कला, गुराडी, धाईखेड़ा, समापुरा, नादान, वीरपुरा, अलीपुर, कोलूखेड़ी, मोयापानी, जामली, खेरी, निपानिया और अमलानौबादबाद पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार आने वाली है। किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इसके अलावा गेहूं का 2600 रुपए समर्थन मूल्य, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए, गैस सिलेंडर 500 में देंगे। बिजली सौ यूनिट माफ, 200 यूनिट हाफ, पुरानी पेंशन योजना, बेरोजगारों युवाओं को भत्ता दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, katere sestavine imamo pri roki. Iz njih lahko pripravimo okusne in hranljive obroke, zato je vredno podrobneje raziskati preverjene ideje za vsak dan. Majhen trik za Presenetljivo je, da lahko že majhna sprememba pri pripravi jedi ohrani več okusa in hranil. Poskusite preproste recepte z veliko zelenjave, stročnic in svežih zelišč.