Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

नवकुंडात्मक शिव-शक्ति महायज्ञ का समापन, हुआ भंडारा

रमगढ़ा स्थित रूद्रधाम पर हुआ भव्य आयोजन

रेहटी। सीहोर जिले की रेहटी तहसील के रमगड़ा स्थित प्रसिद्ध तीर्थ रूद्रधाम पर चल रहे नवकुंडात्मक शिव-शक्ति महायज्ञ का समापन हो गया। इस दौरान भंडारा भी हुआ, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। शिवशक्ति महायज्ञ के दौरान पार्थिक शिवलिंग निर्माण किया गया तो वहीं उनकी पूजा-अर्चना एवं अभिषेक भी हुआ। इस दौरान श्रीराम कथा का आयोजन भी हुआ, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों ने यहां पहुंचकर कथा का श्रवण किया।
इससे पहले 4 मार्च को भव्य शोभायात्रा के साथ में नव कुंडात्मक शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा रुद्रधाम से लेकर रमगढा तक ढोल बाजे, डीजे के साथ में निकाली गई। यह नवकुंडात्मक शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन 1008 श्री परमहंस जी महाराज एवं श्री बजरंगगिरि जी महाराज के सानिध्य में पिछले 24 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष भी 4 मार्च से 10 मार्च तक इस नवकुंडात्मक शिवशक्ति महायज्ञ में 11 लाख शिवलिंगों का निर्माण एवं उनका रोजाना अभिषेक और पूजन की गई। इस दौरान पंडित तरुण तिवारी जी द्वारा व्यास पीठ से श्रीराम कथा श्रवण कराई गई। इसके साथ ही अन्य ब्राह्मणों द्वारा नर्मदा पुराण, शिव पुराण, श्रीमदभागवत पुराण सहित अन्य पुराणों का भी वाचन किया गया।
महाशिवरात्रि पर हुआ भव्य आयोजन-
नवकुंडात्मक शिव-शक्ति महायज्ञ के दौरान महाशिवरात्रि पर यहां पर भव्य आयोजन भी किया गया। सुबह से ही भक्तों ने रूद्रधाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की तो वहीं यहां पर दिनभर प्रसादी का वितरण भी चलता रहा। सुबह से ही भक्तों की दर्शन के लिए लाईन लग गई। इस दौरान यहां पर सेवा दे रहे कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला। रूद्रधाम पर 1008 श्री परमहंस जी महाराज एवं श्री बजरंगगिरि जी महाराज के सानिध्य में पिछले 24 वर्षों से लगातार यह आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन समिति ने माना आभार-
रूद्रधाम पर नवकुंडात्मक शिव-शक्ति महायज्ञ के समापन के बाद आयोजन समिति ने सभी का आभार प्रकट किया। श्री बजरंगगिरीजी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया। इस दौरान सभी का फूलमाला पहनाकर आभार भी प्रकट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.