Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

यहां से बचकर निकलना, क्योंकि टाईगर, तेंदुओं का लगातार हो रहा मूवमेंट

पहले सलकनपुर, सेमरी में तो अब दिखा बोरी के पास टाईगर, वन विभाग का अमला हुआ सक्रिय, लगातार मूवमेंट पर नजर

सीहोर। जिले की रेहटी तहसील के सलकनपुर, सेमरी सहित आसपास के जंगलों में लगातार टाईगर एवं तेंदुओं का मूवमेंट देखा जा रहा है। पिछले 15 दिनों में 3-4 बार टाईगर एवं तेंदुआ देखा गया है। पहले जहां सलकनपुर के पास एक किसान के खेत में टाईगर नजर आया था तो वहीं तेंदुआ भी दिखाई दिया था। अब बोरी के मिश्रित वृक्षारोपण क्षेत्र में टाईगर नजर आया है। यह टाईगर सुबह 11 बजे चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़ा हुआ था और उसी दौरान टाईगर उस पेड़ के नीचे से भी निकला। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टाईगर सड़क पर दौड़ता हुआ दिखाई दिया। टाईगर एवं तेंदुए की सूचना के बाद से रेहटी वन परिक्षेत्र का अमला लगातार सक्रिय है एवं टाईगर के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं।
वन विभाग ने की अपील, सुरक्षित रहें-
टाईगर एवं तेंदुए के मूवमेंट को लेकर वन विभाग का अमला लगातार सक्रिय है। वन परिक्षेत्र अधिकारी रेहटी ऋतु तिवारी ने बताया कि वन विभाग द्वारा ग्रामवासियों एवं कृषकों से अपील की गई है कि वे अपने खेतों में आते-जाते समय सुरक्षित चलें। कोशिश करें कि अकेले खेत में नहीं जाएं। हाथों में डंडे, कुल्हाड़ी जैसे हथियार भी रखें, ताकि अपनी सुरक्षा कर सकें। वन परिक्षेत्र अधिकारी रेहटी ऋतु तिवारी ने बताया कि रेहटी के आसपास के जंगलों में टाईगर एवं तेंदुओं का मूवमेंट लगातार हो रहा है। सेंचुरी क्षेत्र से लगा होने के कारण यहां पर लगातार इनका मूवमेंट होता रहता है। टाईगर एवं तेंदुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण भी लगातार इनकी चहलकदमी क्षेत्र में नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Получите массу полезных советов и лайфхаков для улучшения вашей кулинарной мастерской и создания волшебных блюд. Наши статьи огородного дела помогут вам вырастить урожай лучших овощей и фруктов. Погрузитесь в мир полезных советов и секретов нашего сайта! Как избавиться от моль в шкафу: только одно Необычный завтрак с яйцом, который Познавательные статьи, лайфхаки и рецепты для умелых хозяек и любителей огородного дела. Узнайте, как сделать вашу жизнь проще и интереснее с нашими полезными советами и идеями для кулинарии и огородничества. Поднимите уровень своих навыков и наслаждайтесь результатом вместе с нами!