Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर : भाजपा ने धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, हुए कार्यक्रम

सीहोर। जिलेभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित जिले के भैरूंदा में भी भाजपा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। सीहोर के अंबेडकर पार्क में वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर भी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर भैरूंदा में बाबा अंबेडकर पार्क में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डॉ. अंबेडकर के जीवन से सीखना चाहिए: रवि मालवीय
जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के जीवन से सभी को सीखना चाहिए। उन्होंने हमेशा से समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने की सीख दी है और डॉ. अंबेडकर के इसी सपने को सच करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। भाजपा भी हमारे समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद शर्मा ने कहा कि संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब ने हमारे देश को जो संविधान दिया वह दुनिया के सबसे बेहतर संविधान में से एक है। उन्होंने पूरी दुनिया के संविधानों का निचोड़ भारत को दिया है। अद्भुत है हमारे देश का संविधान। नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर ने कहा कि आज पूरे देश में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। डॉ अंबेडकर ने हमेशा से गरीबों, दलितों के उत्थान को लेकर काम किया है। वे हमेशा से शिक्षा एवं समाज सेवा के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में जो महत्व शिक्षा को दिया उससे कहीं ज्यादा समाजसेवा को दिया। हमेशा गरीबों की मदद करना, उनके उत्थान एवं पुनर्वास के लिए कार्य करना यही डॉ. अंबेडकर बाबा साहेब का जीवन था। उन्होंने हमेशा से शिक्षा को प्राथमिकता दी है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद शर्मा, नगर परिषद भैरूंदा के अध्यक्ष मारूति शिशिर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता, नेता एवं पार्षद शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जय-जयकार की।

डॉ. अंबेडकर के सपनों को पूरा कर रही है भाजपा: जसपाल सिंह अरोरा
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर के अंबेडकर पार्क पहुंचकर उन्हें फूलमाला पहनाई और सादर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरोरा ने बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सच्चे देशभक्त थे। वे गरीबों, दलितों के मसीहा थे। वे देश के पहले कानून मंत्री भी थे। श्री अरोरा ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर हमेशा से यह सपना देखते थे कि देश के गरीबों और दलितों का उत्थान हो, लेकिन देश में वर्षों तक राज करने वाली पार्टी बाबा साहेब के सपनों को पूरा नहीं कर सकी। हमेशा से दलितों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, लेकिन जब से देश-प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपने साकार होते दिख रहे हैं। आज भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार बाबा साहेब के सपनों को पूरा करते हुए दलितों, गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उनके लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि उनका जीवन स्तर बेहतर बन सके। श्री अरोरा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में एक दलित महार परिवार में हुआ था। हर साल इस मौके पर अंबेडकर दिवस मनाया जाता है। डॉ. अंबेडकर ने अपने बचपन में कई मुसीबतें देखीं, लेकिन उनका लक्ष्य साफ था। वे हमेशा से शिक्षा को बढ़ावा देते रहे हैं और उन्होंने भी कठिन दौर में शिक्षा ग्रहण करके देश का संविधान गढ़ा। देश की आजादी के बाद वे पहले कानून मंत्री बने और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सामाजिक और आर्थिक मुद्दों के समाधान के लिए विभिन्न कानूनों और सुधारों का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. अंबेडकर ही थी, जिन्होंने देश में मजदूर कानून से जुड़े कई बड़े बदलाव किए थे। इसके तहत उन्होंने काम के घंटों में बदलाव में करते हुए इसे 12 से 8 घंटे तक करवाया था। श्री अरोरा ने कहा कि अब सच्चे अर्थों में बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने का काम भाजपा की सरकारें कर रही हैं। अंबेडकर जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित श्री अरोरा के समर्थक भी मौजूद रहे।

सविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर ने जो मार्ग दिखाया आज उसी मार्ग पर भाजपा चलने का प्रयास कर रही : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर
भाजपा सीहोर नगर मंडल के तत्वाधान में रविवार को शहर के वार्ड क्रमांक 11 में स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंकर भाजपा नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि सविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर ने जो मार्ग दिखाया आज उसी मार्ग पर भाजपा चलने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके संकल्प को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने देश की एकता अखंडता के साथ समाज को सदैव जोडऩे का काम किया है। उन्होंने समाज के कमजोर से कमजोर व्यक्ति के हक और अधिकार की रक्षा के लिए समर्पित रूप से काम किया है। डॉ. अम्बेडकर समता मूलक समाज के अधिष्ठाता थे। उन्होंने देश मे कुरुतियों, अस्पृश्यता तथा भेदभाव पर जीवन पर्यंत संघर्ष किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर मंडल के मीडिया प्रभारी राजेश परिहार ने बताया कि रविवार को मंडल के तत्वाधान में सविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर को याद किया गया था। इस मौके पर मुख्य आयोजन शहर के अंबेडकर पार्क में किया गया और नपाध्यक्ष श्री राठौर सहित अन्य ने यहां पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर आशुतोष त्यागी, रमाकांत समाधिया, सुदीप प्रजापति, लोकेन्द्र वर्मा, निलेश राठौर, रोहित यादव, हर्ष ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Независимо дали сте опитен готвач или начинаещ, в кухнята винаги има място за нови идеи и хитрости. Лесни рецепти и съвети за приготвяне на вкусни ястия могат да направят готвенето истинско удоволствие. А ако сте любители на градинарството, полезни статии за отглеждане на зеленчуци и плодове ще ви вдъхновят да създадете собствена градина. С малко креативност и желание, можете да превърнете ежедневието си в по-вкусно и цветно приключение. Зелената конвейерна лента на прозорците осигурява витамини за семейството Как да спасим гроздовата реколта от пролетни мразове и да Подготовка на Какво се случва, Защо вашите зюмбюли отказват Метод за 2 минути, който изключва мозъка и Тайната на яркозелените разсад и Защо кучетата се въртят преди лягане - Трик с медна жица за защита на Как да спасите сушенето на разсад от зеле и да Как да запазите буйните цветя на лобелия при Обикновен прах от кухнята Как да се отървете от мравките през пролетта с сода Ягодите ще бъдат пълни с големи плодове след Тайният метод за отглеждане на пиштна Как да размножавате касис чрез резници и да получите десетки Как да храним Тайният начин за унищожаване Как да почистите дистанционното на телевизора от мръсотия и микроби Защо върховете на картофите Защо се Обедното поливане убива растенията Какво да добавите към водата при Инжекциите за отслабване и борба с алкохолната зависимост Тайната на празните клони: защо сенчестите малини не плодят Белокрилката забрави пътя към краставиците с ново достъпно лекарство Грешки при избора на цветове Как да съберем тройна реколта от големи репички без Какво се случва, ако Тайната на Предупредителен знак: тест показва, че човек ще умре Скритата заплаха от влага: защо разсадът Как да опазим Горчица на прах: как она Крахко пиле по Защо вашият Как да запазите джинджифил Алтернативата на паркет в кухнята, която Тайната на Коварната причина за празните цветни дървета през пролетта Как да Основната причина за липсата на Сливата спира отделянето на яйчници след попълване на дефицит Тайната на огромните сатсветия Защо не Как да сеете диня и Каква вълшебна сила крие вашата Това растение, смятано за плевел, В градината всяка капка вода е ценна, затова е добре да знаеш как да я използваш разумно. Можеш да събираш дъждовна вода в бидони или да инсталираш капково напояване, което ще спести ресурси и време. В кухнята пък, опитай да добавиш пресни подправки от градината в любимите си ястия – те придават уникален вкус и аромат. Не забравяй, че малките трикове в ежедневието могат да направят голяма разлика!