धर्म

28 मई राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कितना साथ देगा भाग्य, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : युगलों के बीच की गलतफहमियां अपने आप दूर होकर शांतिपूर्ण संबध लौटेंगे। आपके लिए लंबी यात्रा के योग हो सकते हैं। इस यात्रा से आपको कुछ समय के लिए अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। नए उपक्रम की योजना बना रहे व्यापारियों को चाहिए कि आज काम का शुभारंभ अवश्य करें और इस दिशा में फैसले की ओर कदम उठाए। जमीन-जायदाद के जुड़े कारोबारियों के लिए आज दिन अनुकूल रहेगा। आज काम की बहुत व्यस्तता रहेगी। समझदारी पूर्ण व्यवहार से शिक्षक विद्यार्थियों की समस्याओं का हल निकाल लेंगे। आपका सकारात्मक रवैया और पक्का आत्मविश्वास ही आपको आर्थिक सफलता की तरफ ले जाएगा।

वृषभ राशि : विवाहित युगल आज अत्यधिक सामीप्य का अनुभव करेंगे और प्रेम और सद्भावनापूर्ण संबंधों का आनंद लेंगे। खोजकर्ताओं का एक समूह आपको उनकी यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर सकता है। यह आपके लिए किसी सपने के पुरे होने जैसा होगा। आप हमेशा से ही पर्यटन के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक रहे हैं। खाद्य सामग्री के व्यवसाय में रत उद्योजक आज परियोजना की शुरुआत कर लें या किसी नए संस्थान का अधिग्रहण कर लें, इससे बाज़ार में उनकी प्रतिष्ठा बहुत बढ़ेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े व्यवसायी आज आराम कर सकते हैं, क्योंकि कामकाजी लेनदेन सुचारू रूप से चल रहे हैं। किसी मनोरंजक स्थान की आनंदमय सैर शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच स्नेहभाव पैदा करेगी। आज का दिन अत्यधिक लाभदायक होगा। आप जो भी करेंगे उसमें सफल होंगे।

मिथुन राशि : अविवाहित व्यक्तियों को चाहिए कि अपने मित्रों की पार्टियों और समारोहों में हिस्सा लें, जिससे संभावित प्रेमी से भेंट हो सके। अगर परिवार के साथ बाहर सैर सपाटे पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सेवाकर्मी और डॉक्टर आज अपने व्यवसाय के चरम शिखर पर होंगे। राजनेताओं को आज पार्टी सदस्यों के आवश्यक और जरूरी समस्याओं के समाधान के लिए बुलावा आ सकता है। आज आप अच्छी सेहत का मजा लेंगे।

कर्क राशि : आज कामकाज के संबंध में किसी से भेट हो सकती है, जिससे मिलकर आप उसकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। परिवार के वयस्क आज बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। वे दूसरे सदस्यों के साथ भी मिलजुल कर आनंद मग्न रहेंगे। घर में छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण आपको पहले से तय कोई सैर या घुमने जाने की योजना रद्द करनी पड़ सकती है। बेरोजगार आज कुछ नए लोगों से मिलेंगे जो उनकी नियुक्ति में बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। वकीलों को आज किसी बड़े संस्थान की ओर से वैधानिक सलाहकार के पद के लिए निमंत्रित किया जा सकता है। इससे उन्हें सम्मान, ख्याति और धन का लाभ होगा। लेखांकन, प्रबंधन और संबंधित विषय पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है।

सिंह राशि : वयस्कों के अनुभव और मार्गदर्शन से घर के सभी सदस्यों को लाभ होगा। बच्चों को अपने बुजुर्गों से व्यवहार करते समय मर्यादा में रहना चाहिए। उनका बचपना वयस्कों को दुखी कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। वे बौद्धिक विषयों पर दोस्तों के साथ पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। जो लोग एक समूह में पढ़ते हैं, उन्हें बहुत फायदा होगा। बच्चों को बाहर सैर के लिए ले जाते समय शिक्षकों को सावधान रहने होगा। छुट-पुट दुर्घटनाएं हो सकती हैं। वे सदैव इसके लिए तैयार रहे। आपका शारीरिक स्वास्थ्य आपकी मानसिक सेहत पर निर्भर करता है। चूँकि आप आज बेहद प्रसन्न रहेंगे तो स्वाभाविक तौर पर खुद को स्वस्थ अनुभव करेंगे।

कन्या राशि : इस वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक कार्यों में तेजी की स्थिति को दर्शाने वाला रहेगा। आपका मन आज कमाई से भी प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। बैंकिंग और अकाउंट के क्षेत्र से जुड़े जातकों का कामकाज आज अच्छा चलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अचानक आर्थिक लाभ भी आपको प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि : इस राशि के जातकों के लिए सुखद और आनंददायक होगा। आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे चंद्रमा आपको सुख साधनों का लाभ दिलाएंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। आपको किसी से पैसा उधार लेने से बचना चाहिए अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप पैसों से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतेंगे तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी कुछ अटकी योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि : किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य को पूरा करने के लिए आगे आएंगे। कुछ आधुनिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपको किसी मित्र या सहकर्मी की मदद से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आज की शाम आप मित्रों के साथ रोमांचक पल का आनंद लेंगे। कारोबार में मजबूती आने से आप खुश रहेंगे। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आप लाभ पाने के लिए कोई जोखिम भरा निर्णय भी ले सकते हैं।

धनु राशि : कुछ भौतिक वस्तुओं की भी प्राप्ति होगी, जिससे मन आनंदित होग। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखेंगे, यह आपके लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग एवं सानिध्य भी आपको प्राप्त होगा। अगर आप अपने कारोबार को लेकर कुछ परेशानियों का सामना कर रहे थे तो आज आपको उनसे काफी हद तक राहत मिलेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता मिलेगी।

मकर राशि : परिवार के सदस्यों के साथ मेलजोल और तालमेल बना रहेगा। आपको पूर्व में किए कार्यों और अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपको कुछ सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका भी मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा, आपको पूर्व में किए निवेश का आज लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि : आपका व्यक्तित्व और व्यवहार लोगों को आज प्रभावित करेगा। आज आपके घर किसी मेहमान के आगमन के कारण आपके परिवार के सदस्य व्यस्त और प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आप अपनी बातों से सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे। किसी पैतृक काम में आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद की जरूरत पड़ेगी और आपको उनसे सहयोग भी प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आप बजट को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, लेकिन कुछ अनचाहे खर्च होंगे।

मीन राशि : बौद्धिक कुशलता और लगनशीलता आपको कार्यक्षेत्र में सफल बनाएगी। आपका रहन-सहन का स्तर आज ऊंचा होगा और रुचिकर भोजन का आप आनंद ले सकते हैं। आज आप परंपरा और रीति रिवाजों का पूरा पालन करेंगे और धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी। आज कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क : 9669282874, 9200382100

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Узнайте самые полезные лайфхаки для повседневной жизни, рецепты вкусных блюд и советы по уходу за огородом на нашем сайте! Мы собрали для вас самую актуальную информацию, которая поможет сделать вашу жизнь проще и интереснее. Подписывайтесь на нашу рассылку, чтобы быть в курсе всех новых статей и секретов! Вас ждут удивительные открытия и множество полезных советов. Что снижает холестерол? Питание эксперты выбрали здоровый и вкусный Секрет идеального блюда: рассыпчатая главная тайна Как вырастить Как лук поможет Поделимся с вами лучшими лайфхаками для повседневной жизни, оригинальными кулинарными рецептами и полезными статьями про огород на нашем сайте. Узнайте, как сделать жизнь проще и интереснее, готовьте вкусные блюда и выращивайте урожай с удовольствием!