Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News… कलेक्टर प्रवीण सिंह ने लगाया अपनी मां के साथ पौधा, ये भी बने भागीदार

’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कलेक्टर कार्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण

सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रारंभ किए गए ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कलेक्टर कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर प्रवीण सिंह सहित 200 से अधिक शासकीय सेवकों ने अपनी मां के साथ पौधा लगाया। जिन शासकीय सेवकों की मां नहीं है उन्होंने मां की स्मृति में पौधरोपण किया। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने अपनी 71 वर्षीय मां श्रीमती पुष्पा देवी के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि प्रधानीमंत्री द्वारा पर्यापरण दिवस पर शुरू किए गए ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिले में 15 जुलाई तक अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान की खास बात है कि एक पौधा मां के नाम लगाया जाएगा। जिनकी माताएं जीवित हैं वे मां के साथ पौधरोपण करेंगे और जिनकी मां नहीं है, वे मां की स्मृति में पौधे लगाएंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर उनके सम्मान में एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, धरती की रक्षा और आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना हम सबका कर्तव्य है।

कलेक्टर ने अपनी मां को कराया कार्यालय का अवलोकन-
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी माताजी पुष्पा देवी को अपने कार्यालय का अवलोकन कराया और उन्होंने कलेक्टर के दायित्वों और शासकीय आदेश-निर्देशों के पालन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मेरी माताजी का मेरे कार्यालय में आना मेरे लिए एक सुखद और अदभुत पल है। कलेक्टर कार्यालय के अलावा सभी विभागों द्वारा उनके कार्यालय परिसर में भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अशीष तिवारी, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर नितिन टाले, एसडीएम तन्मय वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुशवाह सहित अन्य अधिकारियों के साथ ही पत्रकारों ने भी पौधरोपण किया।

माताओं ने देखे अपने बेटे-बेटियों के आफिस-
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि पौधरोपण के पश्चात यहां उपस्थित माताओं ने अपने बेटे-बेटियों के कार्यालय का अवलोकन किया और उनके कामकाज से अवगत हुए। कलेक्टर ने कहा कि आज जो भी, जिस पद पर है, वह उनके माता-पिता की मेहनत और आशीर्वाद से है, इसलिए मैंने सभी शासकीय सेवकों से आग्रह किया था कि पौधरोपण के बाद अपनी मां को अपने कार्यालय अवश्य लेकर जाएं और अपने कामकाज के बारे में उन्हें बताएं। महिला एवं बाल विकास कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन अमृता वर्मा की माताजी माधुरी वर्मा एवं लोक सेवा प्रबंधक विजय बामकले की माताजी सरिता बामकले तथा कृषि विभाग में पदस्थ तकनीकी अस्सिटेंट के पद पर पदस्थ कविता राठौर की माताजी दुर्गा राठौर सहित अन्य माताओं ने अपने बच्चों के कार्यालय देखे और उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को समझा। सभी माताएं अपने बेटे-बेटियों के आफिस में आकर बेहद प्रसन्न नजर आईं।

मां का सम्मान और धरती मां की रक्षा –
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य मां और धरती मां के प्रति सम्मान प्रकट करना है। उन्होंने कहा कि धरती भी मां के समान हमारा ख्याल रखती है। धरती मां ही हम सबके जीवन का आधार है, इसलिए हमारा भी कर्तव्य है कि हम धरती मां का भी ख्याल रखें। मां के नाम पेड़ लगाने से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही साथ ही धरती मां की भी रक्षा होगी।

107 वर्षीय रामप्यारी बाई ने लगाया एक पौधा –
107 वर्षीय रामप्यारी बाई गुप्ता अपनी शासकीय सेवारत बहू अनिता गुप्ता के साथ सुबह 10 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर में पहुंची और पौधरोपण किया। रामप्यारी बाई ने कहा कि पेड़ पौधे से ही जीवन है, इसलिए धरती को बचाने के लिए हम सबको अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पुरी धरती को हरा-भरा बनाना है। उन्होंने कहा कि जब में 107 साल की उम्र में पौधा लगा सकती हूं तो आप सभी को भी एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak uvařit dokonalé těstoviny: 5 jednoduchých triků od našich kuchařů" "Nejlepší způsoby, jak udržet svůj oheň na grilu dostatečně horký" "10 výhodných tipů pro efektivní zavlažování vašeho zahrady Plíseň v byte: Chyba, kterou Jak donutit stíhačku Recept na klasické jídlo s lilky: Rajčata s kysaným zelím – rychlý recept 28.08.2025 Chcete žít jednodušeji a užít si každodenního života plnými doušky? Navštivte náš web plný užitečných rad a tipů na usnadnění každodenních činností, zajímavé recepty a užitečné články o zahradničení. Najdete zde vše, co potřebujete k tomu, abyste si užívali každou chvíli a měli zdravý a plnohodnotný život. Přijďte a objevte svět lifestylových hacků, kuchařských tipů a zahradnických nápadů s námi!