Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

डेंगू से बचाव के लिए ठहरे हुए पानी में डाला जाएगा ऑयल बॉल

- कलेक्टर प्रवीण सिंह ने टीएल बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश, 16 जुलाई को चलेगा अभियान

सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को पूर्व से विभागीय लंबित आवेदनों के निराकरण करने और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी विभाग की 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाइन की विस्तृत समीक्षा की। टीएल बैठक में कलेक्टर ने 16 जुलाई से प्रारंभ होने वाले ऑयल बॉल को हथियार बनाकर, मलेरिया डेंगू को भगाएंगे इस बार अभियान के लिए ऑयल बॉल बनाने की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ठहरे हुए पानी में 10 बजे से 11 बजे की बीच ऑयल बॉल डाली जाए और 15 दिन बाद यह प्रक्रिया पुनः दोहराई जाए। डेंगू और मलेरिया के लार्वा नियंत्रण का यह सबसे कारगर और सस्ता उपाय है, इसके उपयोग के बारे में आम नागरिकों को भी प्रेरित किया जाए।
उन्होंने वन व्यवस्थापन के 74 वनखंडों के विस्थापन की कार्यवाही शीघ्र करने के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय विभागों को भवनों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन की कार्यवाही में गति लाने के निर्देश दिए हैं। जिले में भूमि आवंटन के 50 प्रकरणों पर कार्यवाही की जाना है। इसके साथ ही उन्होंने जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज की उपलब्धता एवं पशुओं के टीकाकरण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में 15735 एमटी यूरिया तथा 5350 एमटी डीएपी उपलब्ध है। कलेक्टर श्री सिंह ने नगरीय क्षेत्रों में चलाई जा रही दीनदयाल रसोई का व्यवस्थित ढंग से संचालन करने के सभी सीएमओ को निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी जनपदों में भी शिविर लगाने के सीएमएचओ को निर्देश दिए। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शिविर लगाने के लिए कहा।
दस्तक अभियान के तहत 10000 बच्चों की स्क्रीनिंग
दस्तक अभियान के तहत कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप बच्चों की स्क्रीनिंग की जाए तथा कुपोषण पाए जाने पर उन्हें एनआरसी में भर्ती किया जाए। दस्तक अभियान के तहत अभी तक 10000 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने दस्तक अभियान के संचालन में सहयोग करने वाले सभी विभागों को समन्वय कर अधिक से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए।ष्एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे गए 18000 पौधे
समीक्षा के दौरान बताया गया कि ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के तहत 18000 पौधे रोपे गए हैं जिसमें वायुदूत एप पर 15607 पौधरोपण के फोटो अपलोड किए गए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जो भी पौधे रोपे जाएं उनके फोटो वायुदूत एप पर अपलोड किए जाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण के सामूहिक कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए।
भू-अर्जन एवं मुआवजा वितरण की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने रेल, नेशनल हाईवे एवं सिंचाई परियोजनाओं सहित अन्य शासकीय कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण तथा मुआवजा वितरण की समीक्षा करते हुए राजस्व एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यवाही तेजी से की जाए ताकि परियोजनाओं का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके। बुधनी इंदौर रेल लाइन के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया प्रचलन में है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिन विभागों को शासकीय भूमि आवंटित की गई है उन विभागों के अधिकारी राजस्व रिकार्ड में विभाग के नाम से दर्ज कराएं।
अनुकंपा नियुक्ति एवं सेवानिवृत्ति की समय पर करें कार्यवाही
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शासकीय सेवक की सेवाकाल में मृत्यु पश्चात उनके वैधानिक उत्तराधिकारी की अनुकंपा नियुक्ति एवं आगामी 06 माह में सेवानिवृत्त होने होने वाले शासकीय सेवकों की सेवानिवृत्ति की कार्यवाही अभी से प्रारंभ कर दें ताकि समय पर पेंशन प्राप्त हो सके। आगामी 06 माह में जिले के 250 अधिकारी-कर्मचारी रिटायर होंगे तथा अनुकंपा नियुक्ति के 49 प्रकरणों में कार्यवाही की जाना है। उन्होंने ट्रेजरी आफिसर को निर्देश दिए कि सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को सभी क्लेम समय पर मिले। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष तिवारी, अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, श्री नितिन टाले, श्री आनंद सिंह राजावत, एसडीएम श्री जमील खान, श्री तन्मय वर्मा, स्वाति मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री सुधीर कुशवाह सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे। सभी जनपदों से जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Opdag spændende madlavningsløsninger, kreative livshack og nyttige tips til haven på vores hjemmeside. Lær hvordan du kan forvandle simple ingredienser til lækre retter, få inspiration til at organisere dit hjem og bliv klogere på alt fra haven til bæredygtig livsstil. Vores side er fyldt med spændende information, der kan berige dit liv på mange måder. Besøg os regelmæssigt for opdateringer og nyttige artikler, der kan gøre en positiv forskel i din hverdag. Kun folk med en høj IQ kan hurtigt Kan du løse det svære puslespil med Find 6 forskelle på 12 sekunder: Superillusion: Find krokodillen, der gemmer sig i søen, på 5 Find den Optisk illusion for at finde en Hvor er fejlen i billedet: Kun få mennesker vil finde Hvor er de 3 forskelle mellem enhjørninger: En kvinde prøvede Meghan Markles diæt i en Kan du spotte ordet "vin" på IQ-test: Find en mus blandt mange egern på Hvem er den retmæssige Person med Kun 2 Find alle dyrene på billedet på 10 sekunder: et puslespil, Usædvanligt puslespil: Find Oplev en verden af nyttige tip, spændende opskrifter og nyttige artikler om havearbejde på vores hjemmeside. Vi tilbyder et væld af information om alt fra madlavning til havearbejde, så du kan blive bedre rustet til at tackle hverdagens udfordringer. Uanset om du er interesseret i at lære nye madlavningsteknikker eller få gode råd til at dyrke dine egne grøntsager, har vi alt, hvad du har brug for. Besøg vores hjemmeside i dag og lad dig inspirere af de mange nyttige tips og tricks.