Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : भैरूंदा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग, रेहटी पुलिस ने दुष्कर्मी को दबोचा

अहमदपुर पुलिस ने नाबालिक को बरामद कर परिजनों को सौंपा

सीहोर। अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश एवं एएसपी गीतेश गर्ग सहित अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कई खुलासे किए हैं। इसी कड़ी में भैरूंदा पुलिस द्वारा एक लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश करते हुए लुटेरी दुल्हन सहित उसके साथी को भी पकड़ा है। रेहटी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दबोचा है। जिले की अहमदपुर पुलिस ने गुम नाबालिक को बरामद करके परिजनों के सुपुर्द किया है।

फर्जी नाम बदलकर और फर्जी रिश्ता बनाकर करते थे शादी –
भैरूंदा थाना में फरियादी विपिन पंडित निवासी हालियाखेड़ी द्वारा आवेदन पत्र दिया गया था कि उसका विवाह उधम सिंह निवासी छिदगांव मौजी के माध्यम से रामसिंह निवासी इंदौर की पुत्री सपना शर्मा से 26 अप्रैल 2024 को देवास के लक्ष्मीनाराय़ण मंदिर में हुआ। शादी के पूर्व ही सपना और उसके पिता ने करीबन 15 हजार रुपए कपड़े के लिए ले लिए थे और मंडप के दिन भी बहाना बनाकर 50 हजार रूपए ओर ले लिए। शादी के बाद सपना ने बताया कि उसके पिता बहुत गरीब और मां बहुत बीमार हैं। इलाज के लिए 1 लाख रूपए चाहिए और शादी के चार दिन बाद सपना को लेने आए पिता को 90 हजार रूपए नगद दिलवा दिए। रामसिंह रूपए लेकर सपना शर्मा को अपने साथ लेकर इंदौर चला गया। फरियादी विपिन पंडित द्वारा अपनी पत्नी सपना व ससुर रामसिंह से संपर्क करने पर वे लोग विपिन को बरगलाते रहे और वापस आने की बात पर आजकल करने लगे। बिचौलिए उधम सिंह से संपर्क करने पर उसके द्वारा भी कोई जवाब नहीं दिया गया, जिससे फरियादी विपिन को ज्ञात हुआ कि उसके साथ सपना निवासी इंदौर, रामसिंह पंवार निवासी किसान मोहल्ला भैरुंदा वर्तमान निवास बड़नगर उज्जैन एवं उधम सिंह यदुवंशी निवासी छिदगांव मौजी ने मिलकर उसकी झूठी शादी करवाकर उससे धोखाधड़ी कर करीबन 1,65 हजार रूपए नकद व शादी में सपना को दिए गहने कुल कीमती 2 लाख से अधिक लेकर फरार हो गए हैं। उक्त आवेदन पत्र की जांच में सामने आया कि सपना शर्मा का असली नाम शाजिया पति मुश्तर हाशमी है, जिसको रामसिहं पंवार ने अपनी बेटी बताया व उधम सिंह यदुवंशी के साथ मिलकर विपिन पंडित के साथ शादी करवाकर कुल 2,05,000 रुपए की धोखाधड़ी की है। इस संबंध में थाना भैरूंदा में अपराध क्रमांक 375/24 धारा 419,420,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
एसपी के निर्देश पर बनाई टीम, की जांच शुरू –
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने तत्काल लुटेरी गैंग को पकड़ने के लिए निर्देश दिए। इसी क्रम में एएसपी गीतेश गर्ग, एसडीओपी भैरूंदा दीपक कपूर के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी भैरूंदा घनश्याम दांगी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। विशेष टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए विवेचना के दौरान आरोपी रामसिंह पंवार व सपना शर्मा उर्फ शाजिया को गिरफ्तार कर शाजिया के पास से शादी में चढ़ाए गहने जप्त किए गए व आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपिया शाजिया का जेल वॉरंट प्राप्त होने पर उसे जेल भेजा गया एवं आरोपी रामसिंह से शादी में धोखाधड़ी से लिए गए रुपयों की बरामदगी एवं फरार आरोपी उधम सिंह को गिरफ्तारी हेतु रामसिंह का 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।
आरोपी पर रेहटी एवं इंदौर में भी दर्ज हैं अपहरण एवं मानव तस्करी के केस –
आरोपी रामसिंह पंवार के विरुद्ध पूर्व में थाना रेहटी एवं थाना एमजी रोड इंदौर में अपहरण एवं मानव तस्करी के केस पंजीबद्ध हैं, जिसमें से इंदौर के केस में आरोपी को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है एवं आरोपी साल 2023 में ही जेल से छूटा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भैरूंदा निरीक्षक घनश्याम दांगी, उनि पूजा सिंह राजपूत, सउनि सूरज सल्लाम, दिनेश जाट, पवन जाट, दीपिका एवं साइबर सेल सीहोर का सराहनीय योगदान रहा है।
ये हैं अन्य आरोपी एवं पते –
– सपना शर्मा उर्फ शाजिया पति मुश्तार हाशमी उम्र 32 साल निवासी एयरपोर्ट रोड छोटी बांगङदा इंदौर
– रामसिंह पंवार पिता शंकरलाल पंवार उम्र 50 साल निवासी किसान मोहल्ला भैरुंदा वर्तमान निवासी बड़नगर जिला उज्जैन
– उधम सिंह पिता मोती सिंह यदुवंशी उम्र 45 साल निवासी ग्राम छिदगांव मौजी

रेहटी पुलिस ने नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ा-
एसडीओपी बुधनी शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जानकारी के अनुसार फरियादिया (नाबालिक पीड़िता) निवासी चतरकोटा की रिपोर्ट पर थाना रेहटी में आरोपी आकाश बारेला निवासी आमाझिरी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 197/24 धारा 363,376(ए),456 भादवि,7/8 पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम ने विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी मदद से आरोपी आकाश बारेला निवासी आमाझिरी को इंदौर से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रेहटी राजेश कहारे, उनि महेश सिंह धुर्वे, सुमेरसिंह उइके, सुबोध सिंह, लवकेश जाट, जितेन्द्र गौर, प्रवीण सोलंकी, रामूलाल उइके, मनीषा वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

अहमदपुर पुलिस ने 12 घंटे में नाबालिग अपहृत को किया बरामद-
एसडीओपी पूजा शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अविनाश भोपले के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। जानकारी के अनुसार फरियादी ने 5 अगस्त 2024 को थाना अहमदपुर जिला सीहोर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक लड़की उम्र 13 वर्ष 4 माह सुबह से घर से बिना बताए कहीं चली गई है। लड़की का पता आस पड़ोस, नाते रिस्तेदारी सभी जगह किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अहमदपुर में धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद जांच शुरू की। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। इसके बाद 12 घंटे में नाबालिक को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अहमदपुर अविनाश भोपले, राजेश मालवीय, राधेश्याम, प्रीति, साइबर शाखा प्रधान आरक्षक सुशील साल्वे एवं कमेर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Oppdag nyttige triks og tips for enkel livsstil, sunn matlaging og effektive hagearbeid på vår nettside. Med spennende oppskrifter, smarte triks og nyttig informasjon vil vi hjelpe deg med å gjøre hverdagen enklere og mer produktiv. Utforsk våre artikler og oppdag nye måter å forbedre ditt liv på! Hvordan forstå Få smarte tips og triks for å gjøre hverdagen enklere på vår nettside! Utforsk vårt utvalg av deilige oppskrifter og lær nyttige triks for å dyrke en vellykket hage. Vi har en rekke artikler som vil hjelpe deg med å leve et mer praktisk og oppfylt liv. Besøk oss i dag og la oss inspirere deg!