Newsमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को लेकर रेहटी नगर परिषद मेें हुई बैठक

रेहटी। हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को लेकर रेहटी नगर परिषद में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल द्वारा की गई। बैठक में नगर परिषद के सीएमओ आरके यादव ने हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा को लेकर कार्ययोजना बताई। इस दौरान मौजूद पार्षद एवं बुद्धिजीवियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। हर घर में तिरंगा फहरे ये भी सुनिश्चित हो। सभी पार्षदगण अपने-अपने वार्डों में घर-घर पहुंचकर अभियान को सफल बनाएं एवं हर घर में तिरंगा लगवाएं। बैठक में 15 अगस्त के दिन होने वाले झंडावंदन को लेकर भी कार्ययोजना तय की गई। इसमें तय किया गया कि नगर परिषद के नवीन कार्यालय में झंडावंदन का कार्यक्रम सुबह 7 बजे आयोजित होगा। इस दौरान सभी नगरवासियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा, सीएमओ आरके यादव, वरिष्ठ नेता मनोहरलाल माहेश्वरी, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी सहित पार्षदगण एवं नगर के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.