Newsमध्य प्रदेशसीहोर

दो साल में कराए 120 करोड़ के विकास कार्य, आगामी 25 वर्षों की जरूरत के हिसाब से बनाया रोडमैप  : प्रिंस राठौर

- सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार करेगी महानगर की तर्ज पर सीहोर का विकास

सीहोर। नगर पालिका के नवीन कार्यालय एवं नवीन सब्जी मंडी के विकास कार्य के भूमि पूजन तथा सीहोर नगर पालिका की वर्तमान परिषद के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि दो सालों में नगर के विकास के लिए 120 करोड़ रूपए के विकास कार्य कराए गए हैं। आगामी 25 वर्षों की जरूरतों को देखते हुए नगर के विकास का रोडमैप बनाया गया है, ताकि आने वाले समय में परेशानियां न आए। भविष्य में शहर की क्या जरूरते हैं, क्या संभावनाएं होंगी, इनको लेकर ही योजनाओं पर काम किया जा रहा है। हमारा एक ही विजन है सभी के सहयोग से शहर का विकास महानगर की तर्ज पर किया जाए। नपा अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि पिछले एक साल में करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए हैं। दो साल में नगर परिषद ने कईं नवाचार, विकास के काम किए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताई और कहा कि उनका लक्ष्य सीहोर को विकास में अग्रणी बनाना है। उन्होंने कहा कि शहर में विकास योजनाओं से जोड़ने के लिए भरकस प्रयास किए हैं। हर क्षेत्र में विकास कार्यों को स्वीकृत कराने में सफलता पाई है। उनका सर्वाधिक फोकस शहरवासियों को पेयजल व्यवस्था को लेकर था।

डबल इंजन की सरकार है, नहीं आएगी कोई कमी: सांसद आलोक शर्मा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि आपके द्वारा जो विकास कार्य कराए जा रहे हैं, उसको गति देने के लिए केन्द्र और प्रदेश की सरकार आपका पूरा सहयोग करेगी। जहां भी जरूरत होगी विकास के लिए राशि की कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, क्षेत्रवासियों को बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ पेयजल, साफ-सफाई के अलावा स्वच्छता पर फोकस करना है। जिस विजन के साथ शहरों का विकास किया है, उस आत्मविश्वास की ताकत बीजेपी के कार्यकर्ताओं के पास होती है। हमें जनता के विश्वास पर खरा उतरना है। विशेष अतिथि के रूप में मौजूद सीहोर विधायक सुदेश राय ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा शहर का तेजी से विकास किया जा रहा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने नपाध्यक्ष पिं्रस राठौर के विकास कार्य की जमकर तारीफ की। रविवार को आयोजित भव्य भूमि पूजन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने शहरवासियों को करोड़ों की सौगात दी है। इसमें नगर पालिका कार्यालय के नवीन भवन करीब दो करोड़ दो लाख के अलावा नवीन सब्जी मंडी करीब एक करोड़ 80 लाख रुपए के कार्यों का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान अनेक संत सहित विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ भाजपा नेता सन्नी महाजन, नरेश मेवाड़ा, अनिल पालीवाल, राजकुमार गुप्ता, दामोदर राय, राजेन्द्र राजपूत, भूपेन्द्र पाटीदार, सुदीप प्रजापति, रमाकांत समाधिया, सीमा परिहार, नूतन राठौर, रेखा चौरसिया, नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित के अलावा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा समस्त पार्षद और क्षेत्रवासी शामिल थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro pripravimo preprost obrok, ki nas nasiti. Vredno je podrobneje spoznati zdrave recepte za vsak dan. na kruhu je to bolj marmelada Pogosta napaka je, da pri kuhanju zanemarimo razmerja. Z nekaj svežimi sestavinami lahko pripravimo okusen obrok, ki nas tudi nasiti.