Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

ग्राम पंचायत सोयत में नवरात्रि की धूम, हर दिन हो रही संगीतमय आरती

रेहटी। शारदीय नवरात्रि का पर्व हर तरफ धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान सीहोर जिले के भैरूंदा विकासखंड की ग्राम पंचायत सोयत में भी नवरात्रि की धूम है। यहां पर गणेश चौक पर मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा स्थापित की गईं हैं। यहां पर हर दिन शाम को मां दुर्गा की संगीतमय आरती का आयोजन होता है। इसमें समस्त ग्रामवासी शामिल होते हैं। इस दौरान हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं।
गांव का मंडल करता है आरती –
मां दुर्गा की आरती गांव के मंडल द्वारा ढोलक, झांज, मंजीरों के साथ की जाती है। आरती के दौरान समस्त ग्रामवासी यहां पर एकत्रित होते हैं एवं मां दुर्गा की आरती करते हैं। मां दुर्गा नवयुवक समिति द्वारा हर वर्ष यहां पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाती है।
नवमीं पर होता है कन्या भोज-
मां दुर्गा नवयुवक समिति द्वारा नवरात्रि के अंतिम दिन नवमीं पर कन्या भोज का भी आयोजन किया जाता है। मां दुर्गा की पूजा कराने वाले पंडित महेश डाले ने बताया कि यहां पर कई वर्षों से दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस दौरान सुबह-शाम मां की पूजा, आरती की जाती है। नवमीं पर हवन एवं कन्या भोज का भी आयोजन किया जाता है।
नवरात्रि पर हुई घट स्थापना, चल रहा दुर्गा सप्तशती पाठ –
नवरात्रि के अवसर पर ग्राम पंचायत सोयत के खेड़ापति हनुमान, दुर्गा मंदिर में घटस्थापना करके यहां पर ज्यौत भी स्थापित की गई है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के रामनगर में भी मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित करके यहां पर प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां पर पहुंच रहे हैं। ग्राम पंचायत सोयत के खेड़ापति हनुमान, दुर्गा मंदिर का इस समय निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर को भव्यता प्रदान करने के लिए सभी ग्रामीणजन यहां पर आर्थिक सहयोग भी दे रहे हैं। मंदिर निर्माण के चलते यहां पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है, लेकिन यहां पर नवरात्रि के अवसर पर घटस्थापना के साथ ही ज्यौत जलाई गई है। मंदिर में सुबह-शाम पंडित शैलेंद्र तिवारी द्वारा पूजा, आरती की जाती है। उनके द्वारा ही रामनगर में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया जा रहा है।
शीतला माता पर जल चढ़ाने पहुंचते हैं भक्त –
नवरात्रि के दौरान गांव के खेड़ापति हनुमान मंदिर में स्थापित शीतला माता की प्रतिमा पर प्रतिदिन गांव की महिलाओं, युवतियों सहित अन्य श्रद्धालुगण जल चढ़ाने के लिए भी पहुंचते हैं। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में यहां पर श्रद्धालु चढ़ चढ़ाकर मातारानी से सुख-समृद्धि की कामना भी करते हैं। यहां पर शिवलिंग की स्थापना भी की गई है। अब मंदिर का भव्य निर्माण कार्य भी चल रहा है।
रामनगर में विराजी मां दुर्गा –
ग्राम पंचायत सोयत के रामनगर में भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। यहां पर भी ग्रामीणों ने भव्य हनुमान, शिव मंदिर का निर्माण कराया है एवं नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की है। नौ दिनों तक यहां पर सुबह शाम पूजन, आरती के साथ ही पाठ भी चल रहा है। आरती में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। इसके बाद प्रसादी वितरण किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nejlepší tipy a triky pro domácnost, kuchařství a zahradničení! Najděte užitečné články, recepty a návody, které vám usnadní život. Buďte kreativní v kuchyni a pěstujte své vlastní plody a zeleninu s našimi tipy pro zahradničení. S námi se dozvíte, jak si užívat každodenní život plný radosti a inspirace! Házejte se do toho! 1. Nejlepší materiály pro výrobu cest v krajině: 4 Tady je, co tato rostlina miluje: Jak nakrmit Tipy a triky pro vaši kuchyni, zahradu a životní styl. Objevte nové recepty, užitečné nápady a inspirativní články pro zdravý a šťastný život. Buďte kreativní s našimi tipy na vaření a naučte se, jak pěstovat zdravé plodiny ve vaší zahradě. Jste na správném místě pro všechny vaše potřeby pro domácí život!