धर्म

22 जनवरी 2025 राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि: आज आप नम्र रहेंगे और दूसरों की स्वार्थरहित सेवा करेंगे। दूसरों को संतुष्ट करने के लिए अपना समय, स्थान, पैसा और यह तक कि अपना भोजन भी लगाएंगे। लोग आपकी इसके लिए तारीफ करेंगे, लेकिन अपनी सीमाएं निर्धारित करें। अपने बच्चों पर भी ध्यान दें, उन्हें कोई संकर्मण हो सकता है। घर पर रहें और घर का स्वच्छ भोजन करें।

वृषभ राशि: आज आपको यह अनुभव करने की जरूरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है। आपको अपने अतीत से सीखना जरूर है, परंतु उसे पकड़े रहने से बात नहीं बनेगी। अगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।

मिथुन राशि: एक ऐसा व्यक्ति जो काफी लंबे समय से आपके आसपास है, लेकिन उस पर आप अधिक ध्यान नहीं दे रहे थे। आज से आप उसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू करेंगे। यह महज एक उभरता हुआ रोमांस नहीं है, बल्कि मन और आत्मा का मिलन है, जिससे आप खासे प्रभावित होंगे। इसके बारे में अच्छे से सोच लें, क्योकि अब यह व्यक्ति आपके साथ लंबे समय तक रहेगा।

कर्क राशि: आज आपके हरएक काम में आत्मविश्वास की झलक दिखेगी। कुछ समय पहले तक बहुत मुश्किल दिखने वाली बाधाएं आज आसानी से पार हो जाएंगी। आपकी संवाद कुशलता अब पहले से बेहतर है और आप लोगों को इसके चलते विश्वास में लेकर अपनी बात समझा पाएंगे। दिन किसी मुश्किल परियोजना पर काम करने के लिए भी उपयुक्त है।

सिंह राशि: अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें। इसके स्थान पर आराम से खुद की इच्छाओं और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें और उनका विश्लेष्ण करें, ताकि किसी स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंच सकें। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है।

कन्या राशि: पिछले कुछ समय से आप आवेग के प्रभाव में आकर फैसले ले रहें हैं, लेकिन आज आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करने की महता का पता चलेगा। इसी से आपकी प्रवृति बदल जाएगी और आपके काम का ढंग नियोजित होता जाएगा। योजना बनाने के लिए कभी देर नहीं होती, जब जागो तभी सवेरा। योजना बनाकर आप सभी कामों को सही ढंग से कर भी पाएंगे।

तुला राशि: दिन शुरुआत में बहुत अच्छा, बाद में थोड़ा व्यस्त रह सकता है। घर पर कोई बीमार पड़ सकता है और आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा। आपको सहकर्मियों या दोस्तों से खुशी मिलेगी और आप आने वाले समय में उनके साथ समय बिताने की योजनाएं बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आज आप अनुभव करेंगे कि आप सामान्य से कुछ अधिक बोल रहे हैं। आप पिछले कुछ समय से चालाकी भरा व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन आज आप इससे खुद ही परेशानी अनुभव करेंगे। आज आप वह सच्चाई नहीं उगलना चाहते जो शायद कईयों को अच्छी नहीं लगेगी। आज के लिए किसी एकांत कार्यकलाप की योजना बनाएं, क्योंकि आज आप शायद दूसरों को अच्छा लगने वाला व्यवहार ना कर पाएं।

धनु राशि: आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगी, इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा। अपने तरीके और अपने नजरिये के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पाएंगे। आपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है।

मकर राशि: आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहे हैं, लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है। आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है, आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है। लंबे समय से उपेक्षित कुछ कामों की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है।

कुंभ राशि: आलस के कारण अपने दिन को बिगड़ने न दें। अपनी प्राकृतिक रचनात्मक ऊर्जा को बाहर निकालें और फिर आपका दिन आराम से अच्छा जाएगा। आपको अपने स्वास्थ्य और अपने निजी जीवन में भी व्यवस्था को बहल करने की आवश्यकता है। विकर्षित करने वाली चीजों पर ध्यान ना दें और वही कार्य पूरी एकाग्रता से करें जो आपके लिए लाभकारी हों।

मीन राशि: पिछला घटनाक्रम कुछ ऐसा रहा है कि आपका आत्मविश्वास डगमगा गया है, इसके चलते आज कोई भी काम ख़ुशी से और संतोषजनक ढंग से पूरा नहीं हो पाएगा। कोई ऐसा भी मिलेगा जिसकी नकारात्मक टिप्पणियों से आप और भी निराश महसूस करेंगे, लेकिन चिंता ना करें, यह अस्थायी चरण है और आप जल्दी ही अपना आत्मविश्वास वापस पा लेंगे।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Prečo sa listy paradajníka krčia v chlade Prečo skúsení záhradníci dávajú obyčajný chlieb Skrytnosť resevovania sadik bledých paradíznikov na slnku Ktorý stôl a stolička Sadike a bledega: Ako sa udržuje teplotné Skvelé tipy Čo sa deje s našimi Ako obnoviť mladosť kríkom a získať vedro jahôd z jedného Kako ostati zdrav do starosti: odgovori Skrivnost hitrega prebujanja postelj v Tretovanie záhrady Pivská metóda boja proti škodcom vo vašej záhrade Odrezávanie jabloní na jar pre bohatú úrodu veľkých Ako ubija vrtne nageljne: napake pri zalivanju, gnojenju in izbiri Alternatíva parketu: Aké podlahy budú najobľúbenejšie Prečo vám Skrytosť obrovských súkvetí Po tem Napake pri pripravi jedi z medom: kako se Gorcicni prah: Skrivnost praznih vej: zakaj sencne maline spomladi ne obrodijo Ako dosiahnuť plné Skrivnost popolnega pranja: naravni dodatek za Ako správne pestovať cesnak Opozorilni znak: Enostavni test Skrivnost resevanja občutljive lobelije za bujno cvetje Prebrisan trik Ako chrániť úrodu hrozna pred Nikdy viac nepremrhané Záhrada v ťažkej pôde: Past za koreniny paradajníka Psychológia úspechu: Sliva a jarné hnojenie: Prečo odkladanie vaječníkov Skrivná metóda na nekonečnú úrodu Cesa, ne smemo početi s Skrivnost popolnega korenja Preprost trik, Brusni papir z vodo: Odstranite stare sledi Skrivená moc silných koreňov v bežnom Ako skúsení záhradníci v apríli nosia vrecia Mravlje in spomladansko zdravljenje: Kako jih trajno Magnetná nevihta sa čoskoro skončí, vedci 5 nebezpečných signálov, ktoré môžu zničiť váš vzťah Ako jarné prerezávanie kovačnika zdvojnásobí úrodu Ako pripraviť jahody v vedrách s jedným jarným Trije skriti dejavniki za rumenenje spodnjih Prečo rovnaký čin vyvoláva hnev alebo nežnosť v závislosti od