धर्म

5 फरवरी 2025 राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : इस राशि के जातक आज दिनभर व्यस्त रहेंगे। आपको कई लंबित कार्यों को आज पूरा करना होगा। ऐसे में आपको आज कुछ घरेलू कार्यों के अटक जाने से परेशानी होगी। आपको आज बच्चों को भी समय देने की जरूरत होगी। बच्चों को शिक्षा के मामले में आपसे सहयोग की जरूरत होगी। आपको आज सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

वृषभ राशि : इस राशि के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपके कुछ नए लोगों से भी संपर्क बनेंगे। आज आपको अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

मिथुन राशि : इस राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको सुख साधनों की प्राप्ति होगी, लेकिन आपको आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों और शत्रुओं की चाल से सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन में आप आज जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग पाएंगे।

कर्क राशि : इस राशि के लिए आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। आपको आज नौकरी में सहयोगियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि : इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ का अवसर लेकर आया है। नौकरी करने वाले लोगों को आज कमाई का एक से अधिक स्रोत मिल सकता है। आपको आज कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन आपका सुखमय रहेगा। आज आपका अपने जीवनसाथी पर भरोसा बढ़ेगा।

कन्या राशि : इस राशि के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। राशि स्वामी बुध आज पंचम भाव में बुधादित्य योग बना रहे हैं। ऐसे में आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन बढ़े हुए खर्च की वजह से आपको आज तनाव हो सकता है। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप अपने कारोबार में किसी नई डील को फाइनल कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : इस राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज निवेश के मामले में भाग्य लाभ दिलाएगा। आपके लिए सलाह हे कि आज आप दूसरों के मामलों से दूर रहें। विदेश में शिक्षा पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज सफलता मिलेगी।

धनु राशि : इस राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको कुछ अपनी पसंद का काम भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज वरिष्ठ अधिकारियों से आपको प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा। आज शाम के समय आपको परिवार के सदस्यों से कोई उपहार मिल सकता है।

मकर राशि : इस राशि के लिए आज का दिन मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज नौकरी कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी महिला सहकर्मी से भी कार्यक्षेत्र में सहयोग मिल सकता है। सितारे कहते हैं कि आज आप किसी मित्र या संबंधी से सहयोग मांगेंगे तो वह आपको आसानी मिल जाएगा।

कुंभ राशि : इस राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज भाग्य लाभ दिलाएगा और आपके हाथों पुण्य कार्य भी होगा। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे और उनका लाभ भी आप उठाएंगे। आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

मीन राशि : इस राशि के लिए आज के दिन सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। किसी पड़ोसी से कोई तनाव चल रहा है तो आज वह दूर हो सकता है। आज आप अपने पिता की मदद से अपनी समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tomater Radner Under Røden: Hvad En enkel Blomstringen af spathiphyllum vil være brudt i Saftig og billig opskrift på ung kalv med 4 sætninger, der Optimering af Tomatjuice med en hemmelighed: Alle beder om mere og kan 11 fødevarer med højt natriumindhold, Housewives encouraged to dry pots with tea bags Sådan plejer du vandmelon: Fejl ved Ekspert identificerer planter, der ikke bør plantes i haven: Fejl 1 hos mænd 40+ Et bjerg af velsmagende koteletter til et par hryvnias Rekordvært vil overraske selv En gang om Hvornår er det bedst at vande køkkenhaven om morgenen eller