Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

घर वाले शादी में गए थे, चोरों ने कर दिया लाखों की नगदी, जेबरात पर हाथ साफ

- रेहटी नगर की घटना, पुलिस कर रही संदिग्धों से पूछताछ, जल्द होगा चोरी का खुलासा

रेहटी। इस समय हर तरफ शादियों की धूम है, लेकिन ये शादियां चोरों के लिए लाभ का कारण बन गई है। दरअसल ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि गत दिवस रेहटी निवासी ललित सिसौदिया अपने रिश्तेदार की शादी में सपरिवार गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर से लाखों रूपए की नगदी सहित जेबरात एवं अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की घटना शुक्रवार को रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। रेहटी थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने चोरी के कुछ संदिग्धों को उठाया है एवं उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि चोरों ने लाखों की नगदी, सोना-चांदी के जेबरात सहित अन्य कीमती सामान चुराया है। इस संबंध में रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे ने बताया कि गत दिवस नगर में चोरी की घटना हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है एवं जल्द ही इस चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Majhen ščepec zelišč pogosto naredi večjo razliko, kot pričakujemo, saj jedi doda aromo brez odvečne soli. Tudi zdravi recepti so lahko preprosti in okusni, zato je vredno to temo bolje raziskati. ko ostane marmelada, spečemo kolač Pri vlaganju mnogi Večina smetano stepa pretoplo buča ni le za juho: strašljive pice Zakaj mora biti juha vroča? skrivnost sočnejših mesnih polpetov skoraj vsi jajca pečejo Bučna juha pečica ali ponev: jajčevci Znanci svetujejo aluminij, omaka ko zadiši po čebuli, je panada pripravljena Ko zjutraj zavre voda za kavo, je pravi čas, da dobre zamisli preneseš v kuhinjo. Iz preprostih sestavin nastanejo okusni, lahki obroki za vsak dan.