06 मार्च 2025 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : इस राशि के जातकों को धन लाभ का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आज परिवार में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की सलाह अवश्य लें। भाइयों के साथ सहयोग से फायदा मिलेगा।
वृषभ राशि : इस राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी आपके विरुद्ध योजना बना सकते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। अगर आप आज कोई नया काम शुरू करते हैं तो इससे आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि : इस राशि के जातकों को आज व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको संतान की प्रगति से संबंधित कोई प्रसन्नतादायक खबर मिल सकती है। आपके ऊपर आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है।
कर्क राशि : आपको आज कारोबार व्यापार में कोई अच्छी डील मिल सकती है। आप अपने पूर्व अनुभव और चतुराई से आज अवसर का लाभ ले पाएंगे, लेकिन आपके लिए आज जरूरी है कि आप दूसरों से प्रभावित होकर कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो नुकसान भी हो सकता है।
सिंह राशि : कारोबार व्यापार में आप लाभ से संतुष्ट रहेंगे। आपके प्रभाव और आत्मविश्वास को देखकर विरोधी आज शांत रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। सांसारिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा।
कन्या राशि : आज का दिन लाभदायक रहेगा, दान-पुण्य धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। किसी की मदद के लिए भी आप आज आगे आएंगे। दिन का कुछ समय जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा में बिताएंगे। आज आपके कुछ व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके लिए सिरदर्द बनेंगे, जिसके कारण आप चिंतित भी रहेंगे।
तुला राशि : आज का दिन खर्चीला रहेगा। साथ ही आपको आज पारिवारिक जीवन में कुछ महत्वपूर्ण फैसला भी लेना होगा। आपको आज कारोबार व्यापार में विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज कुछ मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में भी आपको आज लापरवाही से बचना चाहिए। आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जो आपको उत्साहित करेगा। आज आप अपने माता-पिता से सहयोग पाएंगे और किसी पारिवारिक मुद्दे पर चर्चा भी होगी।
धनु राशि : आपको आज उच्च शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी। अत्यधिक व्यस्तता के कारण आपको आज कुछ महत्वपूर्ण काम टालना होगा। सेहत के मामले में आप आज अपना ध्यान रखें, बदलते मौसम से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कारण आप कुछ मौसमी बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं।
मकर राशि : दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज अपने काम पर फोकस करना होगा। सहकर्मी और विरोधी आपकी कमी निकालकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आपको आज सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। आज शाम को आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।
कुंभ राशि : आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी-पेशा में आज पद प्रतिष्ठा का आपको लाभ मिल सकता है। आज किसी महिला के कारण आपको फायदा हो सकता है, इसलिए आपको आज महिला मित्रों और संबंधियों से सामंजस्य बनाकर चलना चाहिए।
मीन राशि : भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दिन भर छोटे-मोटे लाभ के अवसर आपको प्राप्त होते रहेंगे। परिवार के सदस्यों से सलाह लेना आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा, इससे आपकी किसी पारिवारिक उलझन का समाधान हो सकता है।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357