Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

श्यामपुर में पत्रकार के भाई पर जानलेवा हमला, सर्व ब्राह्मण समाज ने की कार्रवाई की मांग

सीहोर। होली के जुलूस के दौरान श्यामपुर गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है। गांव के सरपंच एवं भाजपा नेता के परिवार ने पत्रकार सुनील शर्मा के भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने अब तक पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं की। उल्टा भाजपा नेता के परिवार द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीड़ित को झूठे हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
ये है पूरा मामला –
शनिवार को श्यामपुर में होली का जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान पीड़ित मुकेश शर्मा पर सचिन चौहान और राहुल चौहान ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने पहले पीड़ित के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना के बाद जब मुकेश शर्मा अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए श्यामपुर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। हमले के बाद आरोपी पक्ष सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीड़ित को झूठे हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी दे रहा है। इस तरह की धमकियों ने न केवल पीड़ित, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज को आक्रोशित कर दिया है।
सर्व ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन –
घटना से आहत होकर सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि यदि पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने पीड़ित को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही उचित कदम उठाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Využijte naše užitečné tipy a triky pro domácnost, kuchařství a zahradničení. Objevte nové recepty, zdravé stravovací návyky a způsoby, jak vytvořit krásný zeleninový záhonek ve vaší zahradě. S našimi užitečnými články a návody budete schopni vytvořit si život plný radosti a zdraví. Plánované snížení počtu zaměstnanců v českých velkých Lipavský plánuje Vyzkoušejte tyto neuvěřitelné triky a recepty pro zdravý životní styl a úspěšné pěstování zeleniny ve vaší zahradě. Naše články vám pomohou najít nejlepší způsob, jak využít vlastní úrodu a užít si chutné jídlo z čerstvých surovin. Buďte naším průvodcem na cestě k lepšímu a zdravějšímu životu!