Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर : रंगपंचमी पर निकले जुलूस, जमकर उड़ा रंग-गुलाल

अधिकारियों ने भी उड़ाया रंग-गुलाल, लोगों ने दी एक-दूसरे को रंगपंचमी की बधाई

सीहोर। जिलेभर में रंगपंचमी का पर्व उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह जुलूस निकला तो वहीं जमकर रंग-गुलाल भी उड़ा। सीहोर जिला मुख्यालय पर अलग-अलग स्थानों पर रंगपंचमी का जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने अपने घरों से जूलूस पर रंग बरसाया। जिले के भैरूंदा में भी रंगपंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से लोगों ने कॉलोनियों में एक-

दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी तो वहीं सभी लोग रंगपंचमी के जुलूस में भी शामिल हुए। नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी दीपक कपूर, तहसीलदार सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने भी लोगों पर रंगों की बौछार की। रंगपंचमी के अवसर पर रेहटी में भी हिन्दू उत्सव समिति के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकला। इसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। इस दौरान जमकर लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। जुलूस पर लोगों ने अपने घरों से भी रंग एवं पानी बरसाया। इस दौरान डीजे, ढोल के साथ में लोग नाचते, गाते हुए रंगोत्सव में रंगे नजर आए। नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता सहित नगर के गणमान्य नागरिक भी इसमें शामिल रहे। इससे पहले जिलेभर में होली का पर्व भी उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा महादेव की होली खेली गई। आष्टा में भी महादेव की होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
फायर बिग्रेड से की गई बौछार-
नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी दीपक कपूर, तहसीलदार सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने भी लोगों पर रंगों की बौछार की। इस दौरान फायर बिग्रेड की गाड़ी से हुलियारों के उपर रंग बरसाया गया। अलग-अलग रंगों की बारिश भी की गई है। इस दौरान हर कोई होली के रंग में सराबोर नजर आया। जुलूस में डीजे, ढोल के साथ युवाओं ने खूब डांस भी किया। हर तरफ रंग-गुलाल ही नजर आ रहा था।
सुरक्षा के लिए तैनात रही पुलिस टीम-
रंगपंचमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम भी तैनात रही। एसडीओपी दीपक कपूर, थाना प्रभारी घनश्याम दांगी भी मोर्चे पर डटे रहे। जुलूस के साथ भी पुलिस टीम चलती रही। हालांकि भैरूंदा नगर में हमेशा से सदभाव की मिसाल कायम रखते हुए होली, रंगपंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। सभी लोग मिल-जुलकर होली, रंगपंचमी मनाते हैं। रंगपंचमी पर जुलूस निकालने की परंपरा भी नगर में वर्षों पुरानी है। होली के दिन गुलाल लगाया जाता है, लेकिन रंगपंचमी के दिन सभी लोग जमकर रंगों से इस त्यौहार को मनाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Najdi vstop v 11 sekundah: Zapletena optična iluzija, ki Najdi odgovor v 5 sekundah: Kje se skriva prava Tri skrivnosti mačk, ki opazujeta ribo: izziv v 31 sekundah Genialna mačka: skrivnost rešitve leži v enojčku z visokim IQ Iščete uganko za Pametni test: poiščite nenavadno število, ki se je "izgubilo" med