Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचकर सर्व ब्राह्मण समाज ने पंडित प्रदीप मिश्रा से की भेंट, दिया आमंत्रण

सीहोर। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठवें अवतार हैं। उनका मानना था कि समस्त जगत का कल्याण हो और धरती पर वैदिक संस्कृति सदैव जीवंत रहे। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन काल में माता-पिता की सेवा के साथ ही सदैव अन्याय एवं अत्याचार के समूल नाश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर कीर्तिमान स्थापित कर प्रेरणा देने का काम किया। ये विचार जिला मुख्यालय के पास चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर व कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल से भेंट करते हुए कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कही। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित अन्य ने आगामी दिनों में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। भेंट करने के दौरान समाजजनों ने पंडित मिश्रा को बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समाजजनों की ओर से सभी कथाकारों और समाजजनों को करीब 25 सौ से ज्यादा निमंत्रण कार्ड का वितरण किया जाएगा।
30 अपै्रल को पूजा-अर्चना, 4 मई को निकलेगा चल समारोह-
सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि 30 अपै्रल को सुबह भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की जाएगी, अभिषेक किया जाएगा और उसके बाद आरती की जाएगी। इसके अलावा महिला मंडल के ओर से कलश पूजन, थाली सजावट सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आगामी 4 मई को शाम चार बजे विशाल चल समारोह निकाला जाएगा, जो शहर के खजांची लाइन सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रात 8 बजे शहर के बाल विहार ग्राउंड पर भोजन प्रसादी का इंतजाम किया जाएगा। इस मौके पर पुरुषों के ओर से सफेद कुर्ता-पजामा और महिलाओं के लिए लाल रंग की साड़ी रहेगी। अपील करने वालों में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पंडित सुदीप व्यास, महिला संगठन अध्यक्ष नीलम शर्मा, चल समारोह के अध्यक्ष मनीष शर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष महेश दुबे, संयोजक चंद्रकिशोर शर्मा, विनय भटेले, युवा संगठन अध्यक्ष रजत व्यास, महामंत्री रमांकांत समाधिया, महिला संगठन चल समारोह अध्यक्ष प्रतीक्षा शर्मा, युवा महिला संगठन अध्यक्ष बरखा शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील दुबे, रुपेश तिवारी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button