Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

भाजपा ने सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

रेहटी। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को धूल चटाकर ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया। अब सैनिकों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में सीहोर जिले के सलकनपुर भाजपा मंडल द्वारा भी रेहटी नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने किया। तिरंगा यात्रा की शुरूआत रेहटी के पुराने बस स्टैंड से हुई, जो मंडी गेट, होते हुए कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल चौराहे से होते हुए वापस बस स्टैंड पर पहुंची। यहां पर भारत माता की आरती की गई तो वहीं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा एवं तख्ती लेकर भारत माता के जयघोष के साथ भाजपा मंडल के पदाधिकारी, नेतागण, कार्यकर्ता सहित नगर के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल टेलर, नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के अध्यक्ष मनोहर लाल महेश्वरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, अनार सिंह चौहान, राजेश राजपूत, जुगलकिशोर सिसोदिया, पुरुषोत्तम यादव, सुभाष पाल, रिखीराम यादव, विमल पंसारी, प्रदीप पटेरिया, ज्योति सुनील गौर, धर्मेंद्र सोलंकी, विनोद नागर, भरत पटेल, राजीव शर्मा, कालूराम नागर, जितेंद्र चंद्रवंशी, शिव चौहान, भागवत सिंह ठाकुर, नंदकिशोर सैनी, बलवंत राजपूत, कैलाश भिलाला, प्रखर नायक, चंदा दायमा, हेमलता बंशकार, मुकेश साहू, गजराज वानिया, जतिन शर्मा, सन्नी चौहान, प्रदीप यादव, अर्जुन चौहान, चेतन पटेल, मिट्ठूलाल यदुवंशी, काजल राहुल पाल, भागीरथ मंडलोई, रामशंकर नागर, मंगल चौहान, आनंद गोपाल, मोहन शर्मा, भवानी ठाकुर, कुंवर सिंह पाल, राकेश यादव, साजिद अली, सतीश लोवंशी, सुमित चौहान, दीपक लोधा सुनीता यादव, राकेश यादव, रेखा कैलाश कीर, रामसिंह चौधरी, प्रेम विश्वकर्मा, बलवंत सिंह हरियाले, विनीत माहेश्वरी, बलराम सिसोदिया, मंडल मीडिया प्रभारी संदीप चौहान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
5 ključnih korakov za nego cvetoče hijacinte: kako naprej Miši in podgane: Kako zaščititi svoj dom pred Nega hijacinte: 5 ključnih korakov Kako poskrbeti, da bo spatifilij spet zacvetel: nasveti strokovnjakov