Newsआष्टाइछावरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर : जिलेभर में अनेक स्थानों पर हुआ सामूहिक योग, बताए फायदे, किसानों ने भी खेत में किया योगाभ्यास

जिला मुख्यालय स्थित आवासीय खेल परिसर में हुआ जिला स्तरीय सामूहिक योग का कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी हुए शामिल

सीहोर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में सामूहिक योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सामूहिक योग कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरान जिला न्यायालय में न्यायाधीश सहित अधिवक्ताओं ने भी योगाभ्यास किया तो वहीं खेतों में भी किसानों ने योग किया। जिला मुख्यालय स्थित आवासीय खेल परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, कलेक्टर बालागुरू के., एसपी दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने पौधारोपण भी किया।
जिला एवं तहसील न्यायालयों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित –
प्रधान जिला न्यायाधीश प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशानुसार जिला न्यायालय परिसर एवं जिले के सभी तहसील न्यायालय परिसरों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सभी न्यायाधीशगणों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक योग का अभ्यास किया। योग कार्यक्रम में सभी को योग के महत्व और लाभ के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही सीहोर स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कन्या महाविद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, आरएके कॉलेज सहित अनेक स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए।
कन्या शिक्षा परिसर में भी हुआ आयोजन –
सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित कन्या शिक्षा परिसर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत ऊर्जा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कौस्तुभ करमरकर की उपस्थिति मुख्य अतिथि के रूप में रही। कार्यक्रम में योग शिक्षिका पूजा मांझी ने विविध योग मुद्राओं, आसनों एवं प्राणायाम का व्यावहारिक अभ्यास करवाया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ मिलकर पूर्ण उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने योग की मूल संकल्पना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम न केवल अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त कर सकते हैं। एक उम्र के बाद जब कसरत करना कठिन प्रतीत होता है, तब योग सरल, सुलभ एवं प्रभावी विकल्प बन जाता है। उन्होंने युवाओं को योग को अपने दैनिक जीवन का स्वाभाविक हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया और सूर्या फाउंडेशन द्वारा योग के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंतर्गत विगत दिवस आयोजित निबंध लेखन, चित्रकला, पोस्टर निर्माण, सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता तथा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के कर-कमलों से पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा, प्राचार्या मीना शिवदासानी, उप प्रबंधक संदीप मौर्य, प्रशासक अशोक त्रिपाठी, समस्त शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में चार दिवसीय महोत्सव –
सीहोर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में प्रतिदिन योग का अभ्यास किया जाता है। शनिवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर यहां पर हितग्राहियों और निवासरत बुजुर्गों को योग कराने वाले प्रशिक्षक वेद प्रकाश मिश्रा और मनीष सोनी का केन्द्र के काउंसलर अमित जैन, जिला संस्कार मंच के संयोजक मनोज दीक्षित मामा, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र माहेश्वरी आदि ने स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर संयोजक मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि योग हमारे देश की प्राचीन कला है। भगवान शिव को आदियोगी कहा जाता है। इसके पश्चात भगवान श्री कृष्ण को योगेश्वर और वहीं महर्षिग् पतंजलि ने योग को दिशा दी है, सरकार के द्वारा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है।
योग अभ्यास के साथ ही किया गया प्रतिभाओं का सम्मान –
दिव्य ज्योति योग केन्द्र पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि युवा भारत एवं लोक जनकल्याण परिषद व आर्य समाज शहर छावनी के संयुक्त तत्वाधान में इंग्लिशपुरा दिव्य ज्योति केन्द्र पर योगाभ्यास कराया गया, जिसमें योगा आचार्य पंकज वर्मा एवं कमलेश आर्य द्वारा योगाभ्यास कराए जाने के साथ ही शहर की उभरती प्रतिभाओं एवं समाज हित में अपनी सेवा देने वालों का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम जन समुदाय की सुख समृद्धि के लिए यज्ञ किया गया। तत्पश्चात नगर की उभरती प्रतिभाओं का सम्मान किया गया, जिसमें दीपशिखा जोशी समाज सेविका, आदित्य जोशी योगा, उमा पाटीदार समाजसेविका, लेरिशा ठाकुर योगा, माहि कुशवाह जुडो कराटे, हितेश दुबे कक्षा 10 वी उत्कृष्ठ अंक प्राप्त करने पर, कृष्णा प्रिया, दीपिका शर्मा, रमन सक्सेना एडवोकेट सहित कई प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
किसानों ने खेतों में किया योगाभ्यास –
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीहोर जिले के ग्राम चंदेरी, रलावती, हीरापुर के 60 से 100 वर्ष के किसानों ने अपने खेतों में योगाभ्यास किया। बता दें कि इस समय किसानों के खेतों में सोयाबीन, मक्का की फसल की बुवाई चल रही है, इसलिए किसानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में अपने खेतों पर ही योग किया। इस मौके पर किसानों ने कहा कि हम भी अपने खेतों में योगा करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। किसानों का यह संदेश देश नहीं विदेश तक जाना चाहिए। किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा का कहना है कि किसान इस समय सोयाबीन, मक्का की बुवाई में व्यस्त हैं, इसलिए किसानों ने अपने खेतों में ही योग दिवस मनाया। इस अवसर पर कुबेर सिंह मेवाड़ा 85 वर्ष, भगवान सिंह मेवाड़ा 70 वर्ष, उदय सिंह मेवाड़ा 70 वर्ष सहित दीप सिंह, जितेंद्र पटेल, एमएस मेवाड़ा, श्रीमाल परमार, कालूराम परमार, विष्णु परमार, ग्यारसी लाल 85 वर्ष सहित कई वरिष्ठजनों ने योगा किया।

नगर परिषद रेहटी में हुआ आयोजन –
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जगह-जगह आयोजन हुए। इसी कड़ी में नगर परिषद रेहटी व शासकीय महाविद्यालय प्रांगण में भी योग अभ्यास किया गया तो वहीं योग के गुण भी बताए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश को भी सुना गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर परिषद रेहटी प्रांगण में परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल ट्रेलर, गजराज सिंह चौहान सहित पार्षदों, नगर परिषद के सीएमओ आरके यादव सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव का संदेश भी सुना गया। परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल ने कहा कि योग सभी को करना चाहिए। योगा को सभी अपनी दिनचर्या में भी शामिल करें। योग से सभी रोग दूर रहते हैं, इसलिए प्रतिदिन सभी लोगों को योगाभ्यास जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया में प्रसिद्ध किया है। इतनी व्यस्तताओं के बाद भी वे योगाभ्यास करने के लिए समय निकालते हैं। आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है।
रेहटी शासकीय महाविद्यालय में भी हुआ आयोजन –
शासकीय महाविद्यालय रेहटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं क्रीड़ा विभाग के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजलि गढ़वाल के मार्गदर्शन में योग कार्यक्रम का आयोजन मनोज वर्मा क्रीड़ा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कराया गया। इस दौरान सूर्य नमस्कार से लेकर योग की विधाओं से विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अवगत कराते हुए सभी को निरंतर योग करने की सलाह दी गई। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुनीत कुमार मालवी के निर्देशन में आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ मनमोहन द्विवेदी द्वारा योग की क्रियाएं कराई गई एवं राजाराम रावते द्वारा योग का जीवन में महत्व बताया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश को भी सुना गया। कार्यक्रम में स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získajte užitočné tipy a triky na našej stránke, kde nájdete skvelé recepty, praktické rady a užitočné články o záhradníctve. Sme tu pre vás, aby sme vám pomohli zlepšiť váš každodenný život a priniesli vám viac radosti z vašich záhradných aktivít. Pozrite si naše najnovšie články a objavte nové spôsoby, ako sa starať o svoj záhradný raj. Na slnku boli tri Bohatá večera s vysokým obsahem V niekoľkých dňoch budú červené bezplatné roztoky 2025/08/06/kaj-storiti-ce-se-vam-zatakne-zadrga-2-nacina-ki-ne-vodita "Čo robiť, ak sa vám zadrhne zips: Ako sa starať o uhorky v auguste, aby nedošlo k Ako doma naostriť nožnice: 5 jednoduchých spôsobov bez Adekvátne zavlažujte a starajte sa o Tipy a triky pre jednoduchší život, recepty na vynikajúce jedlá a užitočné články o pestovaní záhrady - to všetko nájdete na našej stránke. Buďte pripravení na nové nápady a spôsoby, ako si zlepšiť váš deň a zároveň si vychutnať skvelé jedlo. Sme tu pre vás, aby sme vám pomohli objaviť nové možnosti a užiť si plné potenciál, ktorý ponúka život.