जॉब्स

UPSESSB PGT Recruitment Result: माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रवक्ता हिन्दी के 410 पदों का संशोधित परिणाम जारी

 प्रयागराज

त्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता हिन्दी 2021 के 410 पदों का संशोधित परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। संशोधित परिणाम में सफल 15 अतिरिक्त अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आठ जनवरी को हुआ था जिसके 13वें दिन रिजल्ट घोषित कर दिया गया। अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

संशोधित परिणाम में कई अभ्यर्थियों की मेरिट में बदलाव हुआ है। सचिव नवल किशोर के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन रिक्तियों की संख्या के अनुरूप 1998 नियमावली के अनुसार किया जाएगा। संशोधित पैनल जारी होने से उन अभ्यर्थियों को परेशानी हो सकती है जो पहले ही कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं।

गौरतलब है कि प्रवक्ता हिन्दी की लिखित परीक्षा के परिणाम में एक गलत प्रश्न पूछे जाने का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा था। चयन बोर्ड ने हाईकोर्ट के समक्ष अपनी गलती मानते हुए 29 दिसंबर को संशोधित परिणाम जारी किया था। परिणाम न आने के कारण टीजीटी हिन्दी में चयनित कई अभ्यर्थी अपने कॉलेज में कार्यभार ग्रहण नहीं कर रहे थे क्योंकि उनको उम्मीद थी कि अधिक वेतनमान पर प्रवक्ता में चयन होता है तो उसमें ज्वाईन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, želimo hitro in dobro jesti. Zato je vredno to temo podrobneje raziskati. večina preplača hitro Jeseni: zakaj pica ostane surova Pogosta napaka: solata iz pese ko zadiši po čokoladni vafljevi prerezan hinkali razkrije surovo sredico Mimogrede, tudi steblo peteršilja je uporabno: drobno ga sesekljaj in dodaj juhi ali solati. Tako bo jed bolj aromatična, hranljiva in brez nepotrebnih ostankov.