
रेहटी। तहसील के ग्राम कलवाना के पास एक लोडिंग ऑटो पलट गया। इसमें ओव्हर सवारियां भरी हुईं थीं। बताया जा रहा है कि लोडिंग का टायर फट गया, जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही है कि वाहन नहर में नहीं पलटा, दूसरी तरफ गिरा। घटना में 11 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें कई बच्चे भी हैं। सभी घायलों को
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लोडिंग आॅटो क्रमांक एमपी05जेडए6292 से ष्यामूगांव निवासी एक परिवार के लोग रमगढ़ा स्थित रूद्रधाम से दर्षन करने के बाद लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेहटी थाना प्रभारी राजेष कहारे ने टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। घायल हुए सभी लोग सामू गांव के रहने वाले हैं। इनमें मानसिंह कुशवाहा पिता हरिराम कुशवाहा आयु 45 साल, योगेश कुशवाहा पिता मानसिंह कुशवाहा उम्र 12 साल, सुरेंद्र कुशवाहा पिता भीम सिंह कुशवाहा उम्र 20 साल, शिवानी पुत्री राम भजन उम्र 20 साल, ललित कुशवाहा पिता दिनेश कुशवाहा उम्र 10 साल, प्रीति पुत्री राजू कुशवाहा उम्र 20 साल, कृष्णा बाई पति श्यामलाल उम्र 55 साल, संजना पिता दिनेश उम्र 16 साल, मीणा पति संतोष मेहरा उम्र 35 साल, सौरभ पिता संतोष कुमार उम्र 13 साल, भगत सिंह पिता बदामीलाल यदुवंशी उम्र 35 साल है।