Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

दिव्यांगजों के लिए जरुरी खबर: बस किराये में दिव्यांगों को 50

सीहोर। मध्य प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब उन्हें प्रदेश की सभी बस सेवाओं में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट पाने के लिए दिव्यांग व्यक्ति को बस में अपना यूनीक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड दिखाना होगा।
परिवहन आयुक्त ने इस संबंध में सभी क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के बाद अब दिव्यांगों को यात्रा में काफी राहत मिलेगी। केंद्र सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा चलाए जा रहे यूडीआईडी प्रोजेक्ट के तहत यह कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इस कार्ड के माध्यम से दिव्यांग व्यक्ति केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। बताया गया है कि यूडीआईडी कार्ड बनाने में मध्य प्रदेश देश में सबसे आगे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, blog e siti personali aiutano a organizzare idee e progetti. Il tema merita un'analisi più approfondita. Quel piccolo dettaglio sulle sette piante problematiche E se fosse il momento di raccontarti con più libertà? Un blog personale cresce insieme alla tua voce, senza fretta.