Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

संघर्ष में जीवन की अलौकिक गाथा नरेंद्र मोदी : जसपाल सिंह अरोरा

भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

सीहोर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर प्रसाद मोदी ने संघर्षमय जीवन जिया और उस संघर्ष की ही अलौकिक गाथा आज हम सबके सामने हैं। उनके संघर्ष ने उनकी रग-रग में देशप्रेम और देशवासियों की सेवा का ऐसा संचार किया कि आज उन्होंने अपने जीवन का मकसद ही लोगों की सेवा और देशप्रेम को बना लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन कई संघर्षों से भरा रहा है। यह हम सभी को विदित है कि उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चाय बेची और आज वही चाय बेचने वाले विश्व की सबसे प्रसिद्ध हस्तियों में से एक है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि विश्व की सबसे प्रसिद्ध हस्ती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत और भारत की शक्ति को विश्व पटल पर पहचान दी है। उन्होंने बता दिया है कि भारत ही अगली विश्व शक्ति एवं विश्व गुरू होगा। एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा का कार्य शुरू हुआ और आज प्रधानमंत्री पद तक उन्होंने हर पल, हर घड़ी सिर्फ लोगों की सेवा के बारे में ही सोचा। उनकी यही सोच उन्हें सबसे अलग बनाती है। राजनीति को उन्होंने सेवा का सबसे बेहतर माध्यम बनाया और यह साबित भी करके दिखाया कि राजनीति के माध्यम से बेहतर माध्यम सेवा का कुछ भी नहीं है। उनकी ताकत, उनकी शक्ति देश का हर एक नागरिक है, जिनके बारे में वे दिन-रात सोचते हैं, उनकी बेहतरी के लिए काम करते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दुश्मन देशों को भी बता दिया है कि वे किसी भी स्थिति में झुकेंगे नहीं। उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कई बार धूल चटाई तो वहीं अमेरिका एवं चीन को भी उन्होंने साफ संदेश दे दिया है कि वे किसी भी स्थिति में देश का सर नीचे नहीं झुकने देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ देश को एक नई पहचान ही नहीं दी, बल्कि उनके नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका समर्पण आज भाजपा की ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिना भारतीय जनता पार्टी की कल्पना करना नामुमकिन है।

भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य किए तो वहीं अरोरा मित्रमंडल एवं समर्थकों के साथ उनका जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपना पूरा जीवन देशसेवा एवं लोगों की सेवा को दिया, इसलिए उनके जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा की शुरूआत हुई है। सच्ची सेवा ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर सबसे बड़ा तोहफा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy a triky pre každodenný život, jedlo a záhradný články pre vaše potešenie. Objavte užitočné rady a nápady na našom webe a zlepšite si svoj každodenný život! Jednoduchý doplnok: Premení miešané Američanka chodí dnes do posilovne v 100 Nový útok škodcov v Ukrajine ohrozuje 80 Tichý upír v dome, kde by podľa feng suej nemali Pat hlavných Ako optimálne nakysnúť kapustu v septembri 2025: ideálne termíny Bez chemikálií Záverečný akord jesene: Jednoduché kroky, ktoré ovplyvnia Ako sa chrániť pred Vyhrajte čas a peniaze s našimi užitočnými tipmi a trikmi pre domácnosť, kuchyňu a záhradu! Naučte sa nové recepty, objavte tajomstvá skvelého varenia a pestovania zeleniny s našimi informačnými článkami. Buďte kreatívni a efektívni s našimi nápadmi a návodom, ako urobiť váš život jednoduchší a príjemnejší. Sledujte náš blog a objavujte nové spôsoby, ako využiť svoj čas a zdroje optimálne!