Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

आस्था के केन्द्र कुबेरेश्वर धाम पर नकली नोट!

सीहोर। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुबेरेश्वर धाम में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आस्था और दान की आड़ में एक शातिर बदमाश ने अपना जीवन यापन भीख मांगकर करने वाले भिखारियों को ही ठगी का शिकार बना लिया। बदमाश उनसे असली सिक्के और छोटे नोट लेता था और बदले में उन्हें नकली बड़े नोट थमा जाता था, जिससे भिखारियों को हजारों रुपए का चूना लग गया।
बता दें मुख्यालय से 7-8 किलोमीटर दूर स्थित कुबेरेश्वर धाम पर प्रदेश सहित देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। धाम के बाहर बड़ी संख्या में भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले भी रहते हैं। बीते कुछ दिनों से यहां भिखारियों से ठगी का मामला जारी है। भिखारियों से असली चिल्लर और नोट लेकर उन्हें नकली नोट थमाए जा रहे हैं। मामले का खिलासा तब हुआ, जब भिखारियों ने इन बड़े नोटों पर गौर किया, तब उन्हें इस ठगी के खेल के बारे में पता चला। पता चला कि ये सभी नोट नकली हैं। एक महिला भिखारी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि एक शख्स उनके पास आया और उनसे करीब 1200 रुपए का चिल्हर लेकर बदले में नकली नोट थमा दिए। वहीं एक अन्य महिला से भी 100 रुपए की ठगी हुई। बताया जा रहा है कि इस तरह कई भिखारियों को मिलाकर कुल 5 से 7 हजार रुपए की ठगी की गई है। भिखारियों की इस शिकायत के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया है। हालांकि इस बारे में मंडी थाना पुलिस को औपचारिक शिकायत दी गई है या नहीं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zelenjave pretiravamo s časom, zato izgubi okus in vitamine. Z nekaj preprostimi triki bodo jedi bolj sočne, zdrave in zanimive; podrobnosti je vredno raziskati. Znanci svetujejo limono, a guacamole porjavi Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro najdemo idejo za okusen zajtrk. Malo sveže zelenjave, jogurta in domišljije zadostuje za hranljiv začetek dneva.